Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
वर्कआउट करते समय बालों को फ्रेश रखने के लिए यूज करें ये टिप्स
कोरोना वायरस महामारी के बीच अगस्त से जिम और योगा सेंटर्स खोल दिए हैं। 4 महीने बाद जिम और योगा सेंटर्स खुलने से लागों में काफी खुशी हैं। पिछले काफी टाइम से लोग घर में वर्कआउट कर रेह हैं। अब जब जिम खुल गए तो सभी लोग फिटनेस के लिए जिम जा रहे हैं।

वर्कआउट करते समय लोग अपनी स्किन का ध्यान तो रखते है लेकिन अपने बालों की देखभाल नहीं कर पाते वर्कआउट करते समय पसीना आने की वजह से बाल चिपचिपे हो जाते हैं, जिसकी वजह से बालों को काफी नुकसान हो सकता है। चलिए जानते है वर्कआउट करते समय बालों की देखभाल के टिप्स।

पोनी टेल बनाएं
वर्कआउट करते समय बालों का पोनी टेल बनाएं। पूरे बालों को पकड़ कर पोनटेल बना लें। इससे बालों में कम पसीना आएगा। पोनी टेल या फिर जूडा बांध कर वर्कआउट करने से आपको आरामदायक फील होगा, साथ ही पोनी टेल बनाने से गर्दन पर पसीना कम आएगा।

टॉवल का करें यूज
वर्कआउट करते समय अक्सर लोग टावल का यूज चेहरे से पसीना साफ करने के लिए करते हैं। चेहरे के साथ आप अपने बालों का भी पसीना पोछ सकते हैं। टॉवल और टिशू पेपर की मदद से आपने बालों के पसीना साफ करते रहें। वर्कआउट करते समय आपके बाद टॉवल जरुर होना चाहिए, जिससे आप अपने पसीने को साफ कर सकें।

स्वेट हेडबैंड का यूज करें
वर्कआउट करते समय पसीना को कम करने के लिए आप स्वेट हेडबैंड का यूज कर सकती हैं। टेनिस और फुटबॉल प्लेयर्स स्वेट हेडबैंड का यूज करते हैं। इससे पसीना कम आता है अगर पसीना आता भी है तो स्वेट हेडबैंड पसीने को सोख लेता है। आप भी वर्कआउट करते समय स्वेट हेडबैंड का यूज कर सकती हैं।

वर्कआउट करने के तुंरत बाद हेयरवॉश ना करें
वर्कआउट करने बाद तुंरत बाल को धोना नहीं चाहिए। कहा जाता है कि वर्कआउट के बाद ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए उसी तरह वर्कआउट करने के तुरंत बाद नहाना भी नहीं चाहिए। वर्कआउट करने के 30 मिनट बाद हेयरवॉश करें। वर्कआउट करने के बाद ड्राई शैंपू का यूज करना चाहिए। वहीं आप अपने बालों में हेयर कंडीशनर का यूज करें। इससे बालों को पोषण मिलता है।

हेयरस्टाइल चेंज करें
अगर आपके लंबे बाल तो है तो वर्कआउट करते समय आप डिफरेंट हेयरस्टाइल कैरी कर सकती हैं। आप फ्रेंच प्लेट हेयरस्टाइल का यूज कर सकती हैं। अक्सर टेनिस, फुटबॉल फ्लेयर्स डिफरेंट हेयर स्टाइल बनाते है जिससे बालों को पसीना कम आएं। वर्कआउट करते समय आप ऐसा हेयरस्टाइल कैरी करें जिससे आपके बाल चेहरे और गर्दन पर ना आएं। आप भी भी डिफरेंट हेयरस्टाइल बनाकर वर्कआउट कर सकती हैं।

रोज बालों में शैंपू ना लगाएं
बालों में रोज शैंपू का यूज नहीं करना चाहिए। रोज शैंपू लगाने से बाल खराब होजाते हैं। हफ्ते में 2 या 3 बार बालों में शैंपू लगाना चाहिए। क्योंकि शैंपू में केमिकल का यूज किया जाता है। ऐसे में रोज शैंपू करने से बाल झड़ने लग जाते हैं। इसलिए बालों में रोज शैंपू नहीं करना चाहिए। बाकि दिन आप सिंपल पानी से अपने बाल धो सकती हैं।

हेयर स्प्रे का करें यूज
वर्कआउट करने से पहले आप हेयर स्प्रे का भी यूज कर सकती हैं। हेयर स्प्रे का यूज करने से बालों में पसीना नहीं आता है, साथ ही हेयर स्प्रे बालों के पसीने को सोखने में कामयाब हैं। आप होममेड हेयर स्प्रे का यूज करें।क्योंकि केमिकल वाले हेयर स्प्रे का यूज करने से बाल खराब हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
