Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सर्दियों में फ्रिजी बालों से हैं परेशान तो इस्तेमाल करें वैसलीन, जानें यूज करने का तरीका
ठंड के मौसम में बाल फ्रिजी हो जाते हैं। सर्दियों में नॉरमल बाल भी फ्रिजी हो जाते हैं। जिनके ड्राई और डैमेज बाल है उनके बाल बहुत ही ज्यादा फ्रिजी हो जाते हैं। बालों में महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बाद भी बालों की ड्राईनेस कम नहीं होती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं छोटी छोटी चीजों की मदद से आप अपने फ्रिजी बालों को ठीक करते हैं। बालों की ड्राईनेस कम करने और बालों में चमक लाने के लिए आप पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं बालों में शाइन लाने के घरेलू उपाय।

फ्रिजी बालों के लिए वैसलीन का इस्तेमाल
बालों की ड्राईनेस को कम करने के लिए वैसलीन और नारियल के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। एक चम्मच वैसलीन के साथ आधा चम्मच नारियल तेल मिलाएं। गर्म नारियल तेल का इस्तेमाल करें। इससे वैसलीन और नारियल तेल अच्छे से मिक्स हो जाएंगे। अब इस तैयार मिश्रण को बालों में अच्छे से लगाएं। खासकर बालों की लेंथ में इस मिश्रण को लगाएं। ध्यान रखें वैसलीन को जड़ो में नहीं लगाना है।

इन बातों का रखें ध्यान
आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि वैसलीन हेयर ग्रोथ के लिए नहीं बल्किन बालों को सॉफ्ट बनाने के लिए किया जाता है। फ्रिजी बालों को मुलायम बनाने के लिए वैसलीन और नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इस मिश्रण को केवल बालों की थेंड पर लगाना है। जैसे बालों में सीरम का इस्तेमाल किया जाता है ठीक वैसे ही बालों में वैसलीन और नारियल तेल का इस्तेमा करना है। इस मिश्रण को अपने बालों में रात को लगाएं। अगले दिन शैंपू कर लें। इससे आपक बाल ना केवल मुलायम बल्किन स्ट्रेट भी हो जाएंगे। शैंपू करने के बाद आपके बाल फूल हुए नहीं लगेंगे।

वैसलीन को हटाने के तरीका
वैसलीन काफी चिपचिपा होता है इसलिए इसे बालों से हटाना बहुत ही मुश्किल है। बालों से वैसलीन हटाने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। बालों से वैसलीन हटाने के लिए सबसे पहले एक टॉवल को गर्म पानी में डुबोएं फिर उसे निचोड़ें और उस टॉवल को अपने बालों में बांध लें। इससे आपके बालों में स्टीम जाएगी। गर्म पानी की मदद से बालों से वैसलीन आसानी से निकल जाएगा। इसके बाद आप नॉरमल शैंपू से अपने बालों को धो लें। इससे आपको खूबसूरत लुक मिलेगा। हेयर वॉश करने के बाद आपको बालों में हेयर सीरम लगाने की जरुरत नहीं होगी आपके बाल सॉफ्ट हो जाएंगे।

नारियल तेल का फायदा
बालों की ड्राईनेस को कम करने के लिए नारियल तेल काफी असरदार है। नारियल तेल से बालों की मालिश कर बालों को सिल्की बनाया जा सकता हैं। हेल्दी और सिल्की बालों के लिए हफ्ते में दो बार नारियल तेल से बालों की मसाज करें। बालों की मसाज करने से डैंड्रफ भी कम होता है।



Click it and Unblock the Notifications
