Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
रात में बाल धोने की आदत हो सकती है नुकसानदायक, हो सकती हैं ये समस्याएं

कई लोग सुबह बाल धोने के चक्कर से बचने के रात को ही बाल धोकर ही सो जाते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि रात को बाल धोने के लेकिन शायद आपको ये नहीं पता कि ऐसा करना आपके बालों के लिए काफी नुकसानदेह होता है। रात में बालों का गीला रहना या धोना हर मायने में गलत होता है। ऐसा करने से आपके बाल और जड़े दोनों कमजोर होती हैं। आइए जानते हैं कि रात को बाल धोने के नुकसान और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

बाल टूटते हैं ज्यादा
जब आप गीले बालों के साथ सोती हैं और अगर आप सोते समय करवट भी बदलती हैं तो सूखे बालों की अपेक्षा वो ज्यादा जल्दी टूटते हैं। दरअसल जब बाल गीले होते हैं तो बालों का क्यूटिकल ज्यादा ऊपर उठा होता है जो बालों के टूटने का कारण बनता है।

खराब होते हैं बालों के टेक्चर
इसके अलावा बालों को रात में धोने का एक और नुकसान ये भी होता है कि जब बाल सही तरीके से सूख नहीं पाते हैं तो जिस तरह आप सोते हैं वो अलग अलग आकार लेता जाता है। सुबह उठकर आपको अपने बालों का टेक्चर खराब भी लग सकता है।

बालों में पड़ती हैं गांठे
अक्सर कई महिलाएं रात को हेयरवॉश करने के बाद उन्हें कंघी से सुलझाने जरुरी नहीं समझती है। जिसकी वजह से बालों में गांठे पड़ जाती हैं और अगले दिन जब आप इसे खींच-खींच कर सुलझाते है तो इससे बालों की इलास्टिसिटी में खिंचाव आता है। इसकी वजह से हेयरफॉल की समस्या होने लगती हैं।

फंगल ग्रोथ बढ़ने की संभावना ज्यादा
गीले बाल और स्कैल्प के साथ सोने से बालों में फंगस का बढ़ना, रूसी, बालों का झड़ना और संक्रमण जैसी समस्या हो सकती हैं। गीले बालों के कारण नमी से फंगल ग्रोथ तेजी से होता है। नमी का अगर मौसम हो तो यह संभावना और तेजी से बढ़ती है।

सर्दी-जुकाम या एलर्जी बढ़ सकती है
रात में बालों को धोने से सर्दी-जुकाम या एलर्जी कि दिक्कते ही नहीं सिर दर्द और भारीपन का कारण भी बन सकता है। नमी के कारण सिर में ठंडक बनी रहती है और शरीर गर्म रहता है। ऐसे में सर्द-गर्म लग हो जाता है। वहीं ज्यादा देर तक बालों के गीला रहने से सिर में दर्द की समस्या भी पैदा हो जाती है। वहीं ज्यादा देर गीले बालों में धूल आदि चिपकने से एलर्जी का खतरा भी बढ़ता है।

इस बात का ध्यान रखें
अब आप ये सोच रहीं होंगी कि फिर क्या करें तो हम आपको बता दें कि आप बेशक रात में बाल धोएं मगर उसे ठीक से सुखाने से पहले बिलकुल भी ना सोएं। बालों को उलझनें से बचाने के लिए अच्छा कंडीश्नर लगाएं और बालों में सीरम लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
