Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
महिलाओं को आकर्षित करने के लिए पुरुषों को ऐसे रखना चाहिए अपना ध्यान
बड़ी देर से ब्यूटी इंडस्ट्री की सोच में बदलाव आया है। पहले सिर्फ महिलाओं के लिए ही सौंदर्य प्रसाधन बनाए जाते थे लेकिन अब मार्केट में पुरुषों के लिए भी कई सौदर्य प्रसाधन हैं। अब खास पुरुषों के लिए भी स्किन केयर प्रॉडक्ट्स बनाए जाने लगे हैं।
मर्दों को भी अच्छा और आकर्षक दिखने की जरूरत होती है और इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
अब पहले की तरह मर्दों के लिए स्किन केयर सिफ साबुन से मुंह धो लेना या शेविंग कर लेने तक ही सीमित नहीं है। अब इसमें बहुत कुछ नई और खास चीज़ें जुड़ गईं हैं।
अच्छी तरह तैयार होने और खुद की पर्सनैलिटी पर पूरा ध्यान देने वाले पुरुष, महिलाओं को खासतौर पर आकर्षित करते हैं। महिलाओं को ऐसे मर्द पसंद आते हैं जो खुद को संवारने में आईने के आगे ज्यादा समय बिताएं और अपनी पर्सनैलिटी को लेकर लापरवाह ना हों।
अगर आप महिलाओं के दिल पर राज करना चाहते हैं या किसी महिला को आकर्षित करना चाहते हैं तो इस काम में ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।

1. शरीर के बालों को करें मैनेज
महिलाओं की ही तरह पुरुषों को भी अपने शरीर से अधिक बालों का हटाने की जरूरत होती है। हम हाथों और पैरों पर वैक्स करवाने के लिए नहीं कह रहे हैं लेकिन आप अपनी नाक और कान के बालों को तो काट ही सकते हैं ना।
नाक और कान के बालों को नियमित ट्रिम करने ससे आप साफ-सुथरे दिखाई देते हैं। सीने परब बाल तो फिर भी चलते हैं लेकिन कमर और गर्दन पर बाल अच्छे नहीं लगते।

2. फेशियल प्रॉडक्ट का करें इस्तेमाल
मर्दों को भी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए एक बढिया क्लींज़र और मॉइश्चराइज़र की जरूरत होती है। पुरुषों में भी शुष्क त्वचा और मुहांसो की समस्या देखी जाती है। त्वचा पर जमे तेल और धूल-मिट्टी को साफ करने के लिए आपको एक अच्छे क्लींज़र का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
त्वचा को मॉइश्चराइज़ करने से उसमें प्राकृतिक तेल का संतुलन बना रहता है। जैसे कि मर्दों की त्वचा महिलाओं की तुलना मे थोड़ी मोटी होती है इसलिए उन्हें ऐसे उत्पादों का इस्तेमाल करना चाहिए जो खासतौर पर उनके लिए बनाए गए हों।

3. नाखूनों का काटकर रखें
महिलाएं अकसर पुरुषों के नाखूनों पर ध्यान देती हैं। उनके हाथ कितने साफ हैं और वो अपने नाखूनों को काटकर रखते हैं या नहीं, इन चीज़ों पर महिलाओं का ध्यान सबसे पहले जाता है। इसलिए हमेशा अपने हाथों को साफ रखें और नियमित नाखून काटते रहें।
अकसर लोग अपने पैरों पर ध्यान नहीं देते हैं। जूते पहनने की वजह से मर्दों को पैरों में फंगल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है। आपको एक बढिया फंगल इंफेक्शन क्रीम का इस्तेमाल जरूरत करना चाहिए। आप चाहें तो पैरों और हाथों को सुंदर और साफ बनाने के लिए मेनीक्योर और पेडीक्योर भी करवा सकते हैं।

4. शेविंग प्रॉडक्ट पर करें पैसे खर्च
चेहरे के बालों को साफ करना भी बहुत जरूरी होता है। शेविंग के लिए एक बढिया क्वालिटी के रेज़र का इस्तेमाल करें। 3 बार इस्तेमाल करने के बाद अपना रेज़र बदलते रहें। पुराने ब्लेड से बार-बार शेव करने से त्वचा के कटने का खतरा रहता है।
वहीं ब्लंट रेज़र आपकी त्वचा पर जलन या कोई नुकसान भी पहुंचा सकता है। बढिया शेविंग फोम से त्वचा मुलायम बनती है और इससे शेविंग भी आसानी से हो जाती है। इससे त्वचा को सुरक्षा भी मिलती है।
शेविंग के बाद आफ्टर शेविंग लोशन लगाना भी बहुत जरूरी होता है। ये त्वचा मुलायम रहती है और उसमें नमी बनी रहती है। एलकोहल युक्त शेविंग लोशन से त्वचा को नुकसान पहुंचता है इसलिए आपको एलकोहल के बिना वाला शेविंग लोशन प्रयोग करन चाहिए।
5. सनस्क्रीन का इस्तेमाल
अकसर पुरुष बाहर निकलते समय सूर्य की हानिकारक किरणों से बचने के लिए कुछ नहीं करते हैं। लेकिन त्वचा को ऐसे खुला छोड़ना उसके लिए हानिकारक हो सकता है। इससे त्वचा को नुकसान के साथ-साथ टैनिंग, जलन और लालपन की समस्या हो सकती है। ये त्वचा के कैंसर का कारण भी बन सकता है।
अपने साथ एसपीएफ 30 और इससे ज्यादा एसपीएफ वाला सनस्क्रीन जरूर रखें। बाहर निकलने से पहले त्वचा पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इससे बढ़ती उम्र के निशानों से भी बचा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
