Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
बारिश के मौसम में इन मेकअप प्रॉडक्ट्स से रहें दूर
मॉनसून का कई तरह से हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है। मॉनसून में बेवक्त की बारिश के कारण रोजमर्रा के कामों को करने में मुश्किलें आती हैं। बाहर निकलने या घूमने का प्लान बनाने से पहले हमें मौसम का मिज़ाज देखना पड़ता है। इन सबके अलावा मॉनसून का असर बालों और त्वचा पर भी पड़ता है।
मॉनसूप में कपड़े भीगने का भी डर रहता है इसलिए इस दौरान हमें बड़ा सोच-समझकर अपने लिए कपड़े चुनने पड़ते हैं। इस मौसम में हल्के रंगों की जगह गहरे रंगों के कपड़े पहनना ज्यादा बेहतर होता है ताकि बारिश में भीगने पर आपको शर्मसार ना होना पड़े।

वहीं आंधी-तूफान की आशंका में आपको स्कर्ट भी नहीं पहनने की सलाह दी जाती है। हमेशा अपने साथ एक्स्ट्रा कपड़ों और फुटवियर का जोड़ा जरूर रखें।
मॉनसून के दौरान आपको मेकअप का भी बहुत ध्यान रखने की जरूरत है। इस दौरान वातावरण में नमी और उमस की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और ऐसे में हमारो रेग्युलर मेकअप बहने लगता है।
लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत बिलकुल नहीं है क्योंकि कुछ मेकअप ट्रिक्स से आप इस मौसम में मेकअप की मुश्किलों को आसान कर सकती हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे मेकअप प्रॉडक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका प्रयोग आपको मॉनसून के दौरान नहीं करना चाहिए।

रेग्युलर मेकअप
मॉनसून की शुरुआत से पहले ही आप अपने लिए वॉटर प्रूफ मेकअप प्रॉडक्ट्स खरीद लें। मॉनसून के शुरु होने का इंतज़ार बिलकुल ना करें। अगर आप मॉनसून के शुरु होने से पहले ही इन चीज़ों को खरीद लेंगीं तो आपको इन पर बड़ा डिस्काउंट भी मिल सकता है। बारिश के मौसम में वॉटर प्रूफ मेकअप प्रॉडक्ट्स आपको शर्मिंदा होने से बचा सकते हैं।

कोह्ल
मॉनसून के दौरान आंखों पर ब्लैक कोह्लि बिलकुल भी नहीं लगाना चाहिए। इसके कारण बारिश में आपकी आंखें बदूसरत दिख सकती हैं। इस मौसम में आपको जैल लाइनर लगाना चाहिए। ये लंबे समय तक भी चलता है और वॉटर प्रूफ भी होता है और बारिश होने पर फैलता भी नहीं है।

लिक्विड फाउंडेशन
मौसम में उमस के कारण चेहरे पर लिक्विड फाउंडेशन भी नहीं टिक पाता है। इसकी जगह आपको बीबी क्रीम या कॉम्पैक्ट पाउडर का प्रयोग करना चाहिए। ये लंबे समय तक टिके रहते हैं। अगर आप अपने चेहरे की किसी खामी को छिपाना चाहती हैं तो मैट फाउंडेशन भी लगा सकती हैं।

लिप ग्लॉस
होठों के लिए बारिश के मौसम में मैट लिपस्टिक बेहतर ऑॅप्शन है। मॉनसून के दौरान आपको लिक्विड प्रॉडक्ट्स से जितना हो सके दूर ही रहना चाहिए। लिप ग्लॉस बहुत जल्दी हट जाती है। क्रीमी मैट लिपस्टिक ज्यादा लंबे समय तक चलती है।

हेयर स्पा प्रॉडक्ट्स
मॉनसून के दौरान अपनी रेग्युलर स्पा अपॉइंट्मेंट को कैंसिल करने में ही आपकी भलाई है। बारिश की वजह से स्पा ट्रीटमेंट का असर ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाता है। अगर आपको अपने काम की वजह से बार-बार ट्रैवल करना पड़ता है आपको बारिश में कभी न कभी तो गीला होना ही पड़ेगा और ऐसे में आपकी स्पा ट्रीटमेंट खराब हो जाएगी।
बारिश के मौसम में बाल रूखे हो जाते हैं इसलिए इस दौरान आपको होममेड हेयर मास्क का प्रयोग करना चाहिए। इससे आपको पैसा और वक्त दोनों की बचत होती है।
मॉनसून के दौरान त्वचा से ज्यादा बानों को संभालना ज्यादा मुश्किल काम होता है। बारिश में लगातार भीगने से बालों की चमक खोने लगती है। ऐसे में आपको कभी भी गीले बालों में नहीं सोना चाहिए। बालों के पूरी तरह से सूखने के बाद ही सोएं।
बालों की नमी से छुटकारा पाने के लिए सोने से पहले ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं। गीले बालों में सोने से आपको सर्दी या फंगल इंफेक्शन भी हो सकता है। बारिश के मौसम में त्वचा और बालों को सुखाकर रखना ही सबसे जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications
