Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
बड़े काम के हैं ये हाईलाइटर हैक्स, आपको भी होने चाहिए मालूम
हाईलाइटर मेकअप किट का बहुत ही अहम हिस्सा है। ये फेस पर रौनक लेकर आता है। जो इसका नाम है वही इसका काम भी है, ये आपके चेहरे के खास और अहम हिस्सों को उभारता है और बारीक़ डिटेल्स को हाईलाइट करता है।
आपके मेकअप बैग में भले ही हाईलाइटर हमेशा मौजूद रहता है लेकिन इसे हर बार इस्तेमाल करना ज़रूरी नहीं है। लेकिन जो लोग इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं उन्हें इन पांच हैक्स के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिसकी मदद से आप इसका बेहतर प्रयोग कर सकें।

हम सभी जानते हैं कि हाईलाइटर से चीकबोन्स, नाक की टिप और जॉलाइन को फोकस किया जाता है। लेकिन आपके चेहरे के कुछ दूसरे हिस्से भी हैं जिन्हें हाईलाइट करने की ज़रूरत है। जानना चाहते हैं कि वो कौन से हिस्से हैं तो पढ़ें ये लेख।

1. ब्लश से पहले इस्तेमाल करें हाईलाइटर
जब आप हाईलाइटर का प्रयोग करती हैं तो इस बात को हमेशा ध्यान में रखें कि ये सिर्फ चीकबोन्स या फिर जॉलाइन को ही डीफाइन करने के लिए नहीं होता है। आप ब्लश के नीचे भी इसे यूज़ कर सकती हैं। मतलब आप पहले हाईलाइटर लगा कर फिर उसके ऊपर ब्लश अप्लाई कर सकती हैं। इसकी मदद से आपको अच्छा ग्लो मिलेगा।

2. लिप्स के लिए भी इस्तेमाल करें हाईलाइटर
अगर आप चेहरे पर हाईलाइटर लगा सकते हैं तो फिर लिप्स पर क्यों नहीं? आप होठों पर हल्के से हाईलाइटर की परत लगाएं। इसका मतलब है कि पहले लिपस्टिक या फिर लिपग्लॉस लगाएं और उसके ऊपर हाईलाइटर लगाएं। अगर आप अपनी पिक्चर के लिए परफेक्ट पॉउट चाहती हैं तो लिप्स के बिल्कुल बीच में हल्का सा हाईलाइटर लगाएं।

3. अपने होठों पर बनने वाले क्यूपिड बो को हाईलाइट करें
मेकअप के ज़रिए अपने चेहरे के बेहतरीन हिस्सों को उभारना हमेशा अच्छा होता है। और ये भी याद रखिए कि हर किसी के पास परफेक्ट शेप में क्यूपिड बो वाले लिप्स भी नहीं होते हैं। यदि आपके पास ऐसे लिप्स हैं तो बिना किसी झिझक के उन्हें अच्छे से हाईलाइट करें। क्यूपिड बो या फिर नाक और होंठ के बीच की जगह पर सबका ध्यान आकर्षित करें और पॉउट के लिए तैयार रहें।

4. आईशैडो की तरह भी कर सकते हैं इस्तेमाल
क्या आपको ये मालूम है कि आप हाईलाइटर को आईशैडो की तरह यूज़ कर सकती हैं? बस इस बात को याद रखें कि जब भी आप हाईलाइटर को आईशैडो की तरह लगाती हैं तो ये शिमरी लुक देता है। अगर आपको ऐसे ही लुक की तलाश है तो बिना देर किए हाईलाइटर उठाएं और अपनी आंखों की खूबसूरती बढ़ाएं।

5. आंखों के नीचे लगाएं
इस बारे में ज़्यादा लोगों को जानकारी नहीं है। आप अपने कंसीलर में थोड़ा सा हाईलाइटर मिक्स कर सकती हैं और स्पॉन्ज की मदद से इसे आंखों के नीचे लगा सकती हैं। ये तुरंत आपकी आंखों को हाईलाइट करके उन्हें चमक देगा।
मुरझाई आंखों के लुक को बेहतर करने का एक और तरीका है जिसमें फाउंडेशन और सेटिंग पाउडर की मदद ली जाती है। इसके लिए आपको नॉर्मल सेटिंग पाउडर को थोड़े से फाउंडेशन के साथ मिलाना है और आंखों के ठीक नीचे इसे लगाना है। ये आपके लुक में शाइन देने के साथ ही आपके आंखों को भी बड़ा दिखाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
