Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर पर ही तैयार कर सकती हैं ये 5 मेकअप प्रॉडक्ट
बदलते लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के पास समय और कई बार बजट की कमी हो जाती है। ऐसे में सैलून जाए बिना या महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल किए बिना खूबसूरत और बेदाग त्वचा पाना किसी कला से कम नहीं है। अगर आप भी ज्यादा पैसे और समय खर्च किए बिना ही खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के बारे में जिन्हें आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं।

हाइलाइटर
हाई एंड हाईलाइटर की जगह आप लिप ग्लॉस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। कोई भी क्लियर लिप ग्लॉस हाईलाइटर की तरह काम कर सकती है। नैचुरल ग्लो पाने के लिए इसे गालों पर लगाएं। इसमें आप थोड़ा-सा नारियल तेल भी मिला सकती हैं।
लिप स्क्रब
अगर आपके होंठ फट रहे हैं या रूखे हैं तो घर पर ही पेट्रोलियम जेली और चीनी से स्क्रब तैयार करें। ये होंठों को मुलायम करने में मदद करेगा।
बी बी क्रीम
गर्मी में हल्के मेकअप के लिए आप मॉइश्चराइजर में लिक्विड या पाउडर फाउंडेशन मिला सकती हैं। इस तरह घर पर ही आपकी बी बी क्रीम तैयार हो जाएगी।
ब्रश क्लींजर
मेकअप ब्रश को साफ करने के लिए अपने शैंपू का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक कटोरी में गर्म पानी लें और उसमें कुछ बूंदें शैंपू की डालें। इसमें ब्रश को डुबो दें। आपका ब्रश बहुत अच्छे से साफ हो जाएगा।
ब्रो पाउडर
अगर आपके पास आईशैडो पैलेट है तो आपको ब्रो पाउडर पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आइब्रो को शेप देने के लिए हमेशा डार्क ब्राउन और ग्रे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
