Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
संभल जाइए ! कोरोना वायरस का कहर आपकी मेकअप किट पर भी, स्मार्ट बनिए और इन टिप्स को करें फॉलो
इन दिनों कोरोना वायरस का कहर दुनिया भर में जारी हैं। चीन सहित कई देशो में कोरोना वायरस से लोगों की जान चली गई है। वहीं हजारों लोग इसकी चपेट में है। भारत में भी इस वायरस के फैलने का डर मंडरा रहा है। भारत में 29 कोरोना संदिग्ध मरीज सामने आ चुके है। जिसमें 15 इटली से आए लोग हैं। इस वायरस को खत्म करने के लिए अभी तक कोई दवा सामने नहीं आई है लेकिन इस बीमारी से बचने के लिए कई तरह के उपाय कर वायरस से बचा जा सकता है।

कई महिलाएं अपनी फ्रेंड और घरवालों के मेकअप किट का इस्तेमाल कर लेती हैं। ऑफिस में फ्रेंड की लिपस्टिक लगाना या फिर काजल लगाना बहुत आम है लेकिन कई बार ये आम आदत बहुत ही नुकसान दायक हो सकती है। कोरोना वायरस संपर्क में आने से फैलता है। ऐसे में किसी की लिपस्टिक और मेकअप प्रोडक्ट्स का यूज करना बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है।

दूसरो के मेकअप प्रोडक्ट का यूज ना करें
एक दूसरे का मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल करना बहुत ही आम बात है, लेकिन किसी का मेकअप प्रोडक्ट का यूज करने से नुकसान हो सकता है। सिर्फ कोरोना वायरस को ध्यान में रखकर ही नहीं वैसे भी किसी का मेकअप प्रोडक्ट यूज नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे कई तरह की बीमारी फैलने का डर होता है।

लिपस्टिक
अक्सर फ्रेंड एक दूसरे की लिपस्टिक शेयर कर लेती हैं। ऐसे में महिलाएं ध्यान दे कि वह किसी की इस्तेमाल की हुई लिपस्टिक ना लगाएं क्योंकि होंठो से वायरस सीधे संपर्क में आ जाते हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने हाथ को साफ रखें।कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग मास्क का यूज कर रहे हैं।

काजल
कोराना वायरस संपर्क में आने से फैल रहा हैं। कोराना वायरस का लक्षण जुकाम, खांसी हैं। ऐसे में आप किसी का भी काजल यूज करने से बचे। एक आंख से दूसरी आंख पर संक्रमण होना बहुत ही आसान है।

लिप बाम
इन दिनों के मौसम में लोग एक दूसरे के लिप बाम का यूज कर लेते हैं। लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए किसी का भी लिप बाम यूज ना करें, बल्कि अपना लिप बाम यूज करने से पहले सावधानी बरतें क्योंकि आमतौर पर हम लिपबाम को अपनी उंगली से होठों पर लगाते हैं। ऐसे में अपने गंदे हांथ से वायरस हमारे शरीर में फैल सकता है। इसलिए लिप बाम को लगाते समय पूरी सावधानी बरतें।

पार्लर जानें से बचें
महिलाएं अक्सर पार्लर से अपना फेशियल और मेकअप करवाती हैं। कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए पार्लर ना जाएं तो बेहतर ही होगा, क्योंकि पार्लर में एक ही प्रोडक्ट कई महिलाओं पर इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में वायरस फैलने का खतरा बना हुआ है। कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने हाथों को साबून से धोकर साफ रखें।

अपने मेकअप प्रोडक्ट का सावधानी से इस्तेमाल करें
भारत में कोरोना वायरस को लेकर खौफ का माहौल देखने को मिल रहा हैं। ऐसे में हर कोई इस वायरस से बचने के लिए तैयारी कर रहा हैं। इस वायरस से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतें। अपने मेकअप प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले हाथ जरुर साफ करें, बिना हाथ धोएं मेकअप ना लगाएं।

पर्स, मोबाइल फोन, चश्मा या अन्य प्रोडक्ट्स ना छुएं
पर्स, मोबाइल फोन और चश्मा समेत अन्य प्रोडक्ट्स को बार बार ना छुएं। क्योंकि सभी लोग सार्वजनिक जगह पर जाते हैं। ऐसे में आपका फोन, पर्स और चश्मा समेत अन्य समानों पर वायरस आ सकते हैं। बता दें कि प्लास्टिक की चीजों पर पर वायरस 9 दिनों तक जिंदा रहते हैं। ऐसे में फोन, पर्स और चश्मा जैसी चीजों को कम से कम छुएं। फोन इस्तेमाल करने के बाद साबून से हाथ साफ करें या फिर सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें। मोबाइल स्क्रीन को बार बार साफ करें।



Click it and Unblock the Notifications