Latest Updates
-
एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत नाजुक, जानें मानसून में क्यों बढ़ता है सांप कीड़ों का खतरा -
Yogini Ekadashi 2026: कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम -
Varalakshmi Vrat 2026: सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन-दौलत -
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी
परफेक्ट मेकअप लुक चाहिए तो ऐसे लगाएं ब्लशर - आसान 5 तरीकें
महिलाओं को मेकअप करना बहुत पसंद होता है। मेकअप करते समय महिलाएं काजल और ब्लशर का इस्तेमाल करती हैं। वहीं इन दिनों लाइट मेकअप का ट्रेंड काफी चल रहा हैं। लाइट मेकअप करने से नेचुरल लुक मिलता है। लाइट मेकअप पर शानदार लुक महिलाएं ब्लशर लगाती हैं। चेहरे पर लाइट पिंक, लाइट ब्राउन कलर ब्लशर लगाकर आप अपने लुक को सुंदर बना सकती हैं। इन दिनों महिलाएं हाइलाइटर की जगह ब्लशर का इस्तेमाल कर रही हैं।

ब्लशर लगाने से चेहरा आकर्षक लगता है। ब्लशर लगाने से चेहरे पर अलग ही निखार देखने को मिलता है। लेकिन महिलाएं कई बार ब्लशर लगाने में गलती कर देती है जिससे उनका लुक खराब हो जाता है। चेहरे पर कई तरीके से ब्लशर लगाया जा सकता है। चेहरे पर ब्लश लगाने के 5 तरीके होते है। चलिए जानते है गालों पर ब्लश लगाने का तरीका।

अपर ब्लश
आंखों के नीचे और गालों की हट्टी यानी चीक बोन्स के ठीक ऊपर ब्लश लगा सकती है। इस तरह से ब्लशर लगाना बहुत अजीब लग रहा होगा, लेकिन गोल और छोटे चेहरे के लिए अपर ब्लशर बहुत ही सूट करता है। अपर ब्लशर लगाने से चेहरा जवां दिखता है। इससे फेस थोड़ा लंबा लगता है। जापान की महिलाएं अपर ब्लशर लगाना पसंद करती हैं। आप भी सुंदर लुक के लिए अपर ब्लशर लगा सकती हैं।

लोअर ब्लशर
अगर आपकी चिन यानी ठोढ़ी लंबी है तो आपको अपने चेहरे एप्पल के नीचे ब्लशर लगाना चाहिए। चेहरे पर ऐप्पलस के थोड़ा सा नीचे आपको ब्लशर लगाना चाहिए। इससे आपको सुंदर और परफेक्ट लुक मिलेगा। इन दिनों ब्राउन ब्लशर का ट्रेंड काफी देखने को मिल रहा हैं। लाइट ब्राउन ब्लशर लगाने से चेहरे पर निखार देखने को मिलता है।

सेंटर ब्लश
क्यूट और सुंदर लुक के लिए आप सेंटर ब्लश लगा सकते हैं। अगर आप फेस चौकोर है तो आप सेंटर ब्लश लगा सकते हैं। सेंटर ब्लश लगाने के लिए गालों को बीचोंबीच हल्का सा ब्लश लगाएं। इससे आपका चेहरा गोल दिखेगा। सेंटर ब्लशर से आंखें भी बड़ी दिखेंगी। आप लाइट पिंक और लाइट ब्राउन ब्लशर को मिक्स करके नया शैड बना सकती हैं।

आउटर ब्लश
आउटर ब्लश को कॉन्टूर ब्लश के नाम से भी जाना जाता है। स्टाइलिश लुक के लिए अक्सर महिलाएं आउटर ब्लश का इस्तेमाल करती है। चौड़े फेस कट की महिलाओं के फेस पर आउटर ब्लशर बहुत सूट करता है। आउटर ब्लशर चेहरे के बीच वाले हिस्से पर ही किया जाता है।

पूरे गालों पर ब्लश
किसी भी महिला का मेकअप बिना ब्लशर के कंप्लीट नहीं हो सकता है। चेहरे पर ब्लशर लगाकर चेहरे का आकार खूबसूरत और अलग तरीके से नजर आता है। बड़े और लंबे चेहरे वाली महिला पूरे चेहरे पर ब्लशर लगा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications