Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
वीडियो कॉल के दौरान खूबसूरत और गॉर्जियस लुक के लिए ट्राई करें ये टिप्स
कोरोना वायरस के कहर से बचने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है। कोरोना वायरस की वजह से लोग घर से ही काम कर रहे हैं। घर से काम करने के बाद भी लोगों को ऑनलाइन मिटिंग और कॉन्फ्रेंस करनी पड़ती है। वहीं घर पर अधिकतर लोग सारा दिन पजामें पहनते है।

वहीं वीडियो कॉल के दौरान आपको खूबसूरत दिखने के लिए लाइट मेकअप करना चाहिए । चलिए जानते है वीडियो कॉल के दौरान लाइट और खूबसूरत दिखने के कुछ टिप्स।

लाइट मेकअप
वीडियो कॉल के दौरान आपको अपने लुक पर ध्यान देना चाहिए। वीडियो कॉल के दौरान लाइट मेकअप करना चाहिए। हैवी मेकअप वीडियो कॉल के लिए बिलकुल भी सही नही है। लाइट मेकअप के लिए आपको तीन मेकअप प्रोडक्ट की जरुरत है। फाउंडेशन, लिपस्टिक, काजल या मस्कारा।
लाइट मेकअप करने के लिए आपको सबसे पहले अपने चेहरे पर फाउंडेशन लगना चाहिए। फाउंडेशन लगाने के बाद आप लाइट कलर की लिपस्टिक लगा लें। लाइट कलर की लिपस्टिक में आपको नेचुरल लुक मिलेगा। आप लाइट पिंक और लाइट ब्राउन लिपस्टिक लगा सकते हैं। लिपस्टिक लगाने के बाद आप काजल और मस्कारा लगाकर अपने लुक को कंपलीट कर सकते हैं। आप अपने लुक को शानदार बनाने के लिए ब्लशर भी लग सकते है।

हेयर स्टाइल
वीडियो कॉल के दौरान मेकअप के साथ हेयरस्टाइल का अच्छा होना भी बहुत जरुरी होता है। लॉकडाउन की वजह से लोग घर में हैं। ऐसे में महिलाएं अपने बालों की देखभाल के लिए बालों में तेल लगाकर रखती हैं। अगर आपको वीडियो कॉल अटेंड करनी है तो आपको हेयरवॉश करना चाहिए। आप वीडियो कॉल के दौरान अपने बाल खोल सकते हैं। वहीं आप कोई ट्रेंडी हेयरस्टाइल बनना सकते है।

लाइट का यूज
वीडियो कॉल के दौरान आपको अपने लुक के साथ साथ लाइट का भी ध्यान देना होगा। वीडियो कॉल के टाइम आपको अपना चेहरा लाइट की तरफ रखाना होगा, और कैमरा को ऐसा सेट करना होगा जिससे आपके चेहरे पर अंधेरा न आएं। ध्यान रहें आपके चेहरे पर सीधे रोशनी ना पड़े।
काइली जेनर की तरह फुलर लिप्स के लिए फॉलो करें ये टिप्स

फिल्टर
जूम मिटिंग के दौरान आपके पास मेकअप करने का समय नहीं है तो आप फिल्टर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जूम कॉल के दौरान आप जूम पर मौजूद कई तरह के फिल्टर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप टच अप मॉय अपीयरेंस वाला फिल्टर का इस्तेमाल कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
