Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
घनी दाढ़ी को मुलायम और चमकदार बनाने के लिये तेल
अगर आप दाढ़ी रखने के शौकीनहैं और और आपकी दाढ़ी रूखी है, तो भूल जाइये कि लड़कियां आप पर फिदा होंगी। आज कल लंबी दाढी काफी फैशन में है।
LAST DAY TODAY! Paytm Maha Bazaar Get Upto 100% Cashback on Fashion, Home Appliances & More
आज हम आपको दाढ़ी मुलायम करने के लिये घर पर बनाए जाने वाले तेल के बारे में बताएंगे। फिर चाहे आपकी दाढ़ी हल्की हो या पूरी, उसे सॉफ्ट और चमकदार बनाने की जरूरत तो होती हैं। उसका मतलब सिर्फ ट्रिममिंग से नहीं बल्कि उसे साफ़ और कंडीशन भी करना है।
ओइलयिंग से दाढ़ी को पोषण मिलता है जिससे उसमें खुजली नहीं होती है साथ ही स्टाइलिंग करते वक़्त कोई परेशानी भी नहीं होती है।
इस हर्बल आयल में नारियल का तेल, बादाम का तेल, जोजोबा का तेल और चंदन का तेल है। नारियल के तेल से दाढ़ी सॉफ्ट होती है, जोजोबा के तेल से दाढ़ी मुलायम होती है जिससे उसमें धूल जमा नहीं हो पाती है।
बादाम का तेल त्वचा में जल्दी एब्सॉर्ब हो जाता है जिससे त्वचा ड्राई नहीं रहती है। चंदन के तेल की महक आपको तरो ताज़ा रखती है। तो आइये जानते हैं उस तेल के बारे में जिससे आप अपनी दाढ़ी सॉफ्ट और चमकदार बना सकते हैं।

स्टेप 1:
एक छोटी कटोरी लें उसमें 1 चम्मच नारियल तेल डालें। नारियल तेल में पाए जाने वाला लॉरिक एसिड त्वचा को हाइड्रेट्स और दाढ़ी को चमक देता है।

स्टेप 2:
इसके बाद इसमें आधा चम्मच जोजोबा आयल मिलाएं। जोजोबा आयल सीबम यानी ज्यादा तेल को बनने से रोकता है जिससे दाढ़ी ऑयली नहीं लगती और इनकी ग्रोथ भी अच्छी होती है।

स्टेप 3:
अब इसमें आधा चम्मच बादाम का तेल मिलाएं। बादाम के तेल में पाए जाने वाला विटामिन ई और ए दाढ़ी को नमी देता है और रूखी होने से बचता है।

स्टेप 4:
अब इसमें 4 बूँदें चंदन के तेल की मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं। चंदन के तेल की महक आपके मान को शांत रखती है।

स्टेप 5:
दाढ़ी में ज्यादा खुजली होती है तो इस मिश्रण में टी ट्री आयल की कुछ बूँदें मिला लें। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टेरियल गुण की वजह से संक्रमण फ़ैलाने वाले सूक्ष्मजीवाणु खत्म होते हैं।

स्टेप 6:
अब एक कांच की बोतल में इसे डालें और ढाकन बंद करके अच्छे से 1 मिनट तक हिलाएं। जिससे तेल अच्छे से मिल जाए।

स्टेप 7:
ड्रॉपर की मदद से बोतल से तेल निकालें और अपने हाथ में लें। इसे हाथ में ले कर रगड़ें और फिर अपनी दाढ़ी पर अच्छे से मालिश करें।

स्टेप 8:
अपनी दाढ़ी में तेल समान रूप से फ़ैलाने के लिए कंघी का इस्तेमाल करें। अगर दाढ़ी में तेल ज्यादा लग गया हो तो इसे टिशू पेपर से साफ़ कर दें।

रखने की विधि-
अगर इसे अच्छे से स्टोर किया जाए तो यह महीनों चल सकता है। इसके लिए इसे एयर टाइट बोतल में रखें और सूरज की रोशनी इस पर ना पड़ने दें।

अंत में
यह हर्बल आयल आपकी दाढ़ी को नरम, मुलायम और चमकदार रखता है। इसे नहाने के बाद रोज़ लागएं। इसके चिकित्सकीय गुण ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करता है साथ ही तनाव को भी कम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
