Latest Updates
-
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व
टैनिंग दूर करने के लिए पुरुष अपनाएं ये तरीके
गर्मियां आ चुकी है, इस तेज तल्ख धूप में चेहरे की रौनक चली जाती है। इस झुलसा देने वाली गर्मी में चेहरे का ध्यान रखना बेहद जरुरत होता है। खैर महिलाएं तो अपनी सुंदरता को लेकर चिंतित होती है लेकिन पुरुषों को भी इस मौसम में अपने चेहरे की खास देखभाल करनी चाहिए। पुरुषों की त्वचा महिलाओं की तुलना में ज्यादा सख्त होती है। अगर आप अपनी त्वचा का ज्यादा ख्याल नहीं रखते तो ये काली पड़ जाती है। दिनभर की धूल मिट्टी, धूप और प्रदूषण से पुरुषों के चेहरा भी डल पड़ने लगता है।

इसलिए पुरुषों को भी अपनी त्वचा की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए प्राकृतिक चीजों का ही उपयोग करना चाहिए। आइए जानतें है पुरुषों की त्वचा के लिए होममेड फेसपैक कैसे बना सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क लगा कर मुहांसे का उपचार करना पुरानी भारतीय परंपरा है। यह आपको किसी भी स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा और इसमें बड़ी मात्रा में आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं जो मुहांसे से छुटकारा दिलाता है। फेस पैक तैयार करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में कुछ बूंद गुलाब जल और नींबू का रस मिला सकते हैं।

खीरे का फेस मास्क
खीरा शरीर से गर्मी को सोखता है, जिससे यह मुहांसे और जलन से निजात पाने का एक बेहतरीन जरिया बन जाता है। यह पिंपल को बहुत हद तक खत्म कर देता है। सबसे पहले खीरे को मशीन के जरिए बारीक कर लें। अब इसे रेफ्रीजरेटर में रखने से पहले इसका रस निचोड़ लें। खीरे का गूदा जब बहुत ठंड हो जाए तो इसके जरिए रस को चेहरे पर लगाकर आप नमी हासिल कर सकते हैं।

चावल का स्क्रब
अगर आपकी स्किन में ब्लैक हेड्स, व्हाइट हेड्स या फिर त्वचा डेड होने लगे जाएं तो चेहरे में निखार लाने के लिए आप हर हफ्ते एक बार स्क्रब का इस्तेमाल जरूर करें। इसके लिए आप घर पर ही स्क्रब बना सकते हैं। स्क्रब बनाने के लिए आप आधा कप दही में दो बडे चम्मच चावल का आटा मिला लें। इसे आप नहाने से पहले 10 मिनट लगा कर रखें।

पपीता
पुरूषों के चेहरे पर काले-काले धब्बे दिखाई देते है। ऐसे में इन काले धब्बों को दूर करने के लिए आप चेहरे पर बीस मिनट के लिए खीरे, पपीता और टमाटर के रस की लेप बना कर लगाएं।

टमाटर
पुरुषों का चेहरा ज्यादात्तर ऑयली रहता है, इस वजह से जल्दी काला दिखाई देने लगता है। रोजाना टमाटर में शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप चेहरे पर टमाटर और नींबू का फेस पैक लगाएं।

अंडे का पैक
एक अंडा लेकर उसकी सफेदी को फेंटें और नींबू निचोड़ कर पैक बना लें। इस पैक को अपने चेहरे और गले पर दस मिनट के लिए लगा कर रखे। जब यह सूख जाए तो इसे पानी से साफ कर लें।इसे लगाने से आपकी ढीली त्वचा कसती है। अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां है तो इसे जरूर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
