Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
चेहरे पर मसाज करने के लिये करें इन फलों का प्रयोग

क्या आपने कभी अपने चेहरे पर तरह-तरह के फलों से मसाज करने की कोशिश की है? अगर नहीं, तो अब से करना शुरु कर दें। फल जितना खाने पर असरदार होते हैं, उतना ही चेहरे पर लगा कर मसाज करने पर भी असरदार होते हैं।
READ MORE: किस तेल से करनी चाहिये बॉडी मसाज?
फलों को कई प्रकार के फेस पैक्स में भी प्रयोग किया जा सकता है। आज हम अपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप चेहरे पर सीधे लगा कर मसाज कर सकती हैं। इन फलों का जादुई प्रभाव आपके चेहरे पर तुरंत ही देखने को मिलेगा।
READ MORE: क्रीम से मसाज करने के फायदे
चेहरे की जितनी भी समस्या है, वह चेहरे पर फलों को लगाने से दूर हो जाएगी। तो अब बाजारू क्रीम्स छोड़ कर चेहरे को फलों से मसाज करना शुरु कर दें। आइये पढ़ते हैं क्या क्या है इस लेख में...

पपीता
पपीते में काफी सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है। चेहरे पर पपीता का पल्प लगाने से आपके चेहरे की रंगत बढेगी और डेड स्किन हट जाएगी जिससे चेहरा मुलायम दिखने लगेगा।

केला
केले को अक्सर फेशियल में प्रयोग किया जाता है। इसमें काफी सारा विटामिन होता है, जेा कि स्किन में जान डाल देता है। इससे मुंहासों से भी राहत मिलती है।

नींबू
नींबू में विटामिन सी होता है। इसके छिलके से चेहरे को 15 मिनट हल्के स्क्रब कर लेने भर से ही त्वचा से ब्लैकहेड्स मिट जाते हैं, रोम छिद्र छोटे हो जाते हैं और त्वचा टाइट हो जाती है। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो, इसे ना प्रयोग करें।

सेब
सेब का एक छोटा टुकड़ा ले कर उसे मसल लें। फिर इसे त्वचा पर लगा कर मसाज करें। कुछ ही मिनटों में आपकी त्वचा फ्रेश हो जाएगी।

आम
चेहरे पर आम का रस लगाइये। फिर 5 मिनट के बाद इसे धो लीजिये। इससे झुर्रियां मिटती हैं और स्किन टाइट बनती है।

अनार
अनार का रस झुर्रियों को खतम करता है। यह चेहरे की गोराई बढ़ाता है साथ ही यह टोनर और क्लींजर का भी काम करता है। इसका रस चेहरे पर लगा कर 5 मिनट मसाज करें और फिर चेहरे को पानी से धो लें।

शहतूत
चेहरे की झुर्रियों को मिटाने के लिये शहतूत का जूस नियमित रूप से पीना चाहिये। इससे चेहरे में चमक आएगी और आप फ्रेश फील करेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
