Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
चेहरे के अनचाहे बालों से मुक्ती दिलाए आयुर्वेदिक उपचार
चेहरे या शरीर से अनचाहे बालों को हटाने की परंपरा न केवल महिलाओं में ही बल्कि पुरुषो में भी आम बात हो चुकी है। लेकिन चेहरे पर अनचाहे बाल, कई महिलाओं को परेशान कर देते हैं जिसके लिये वे तरह तरह के प्रयोग आजमाती हैं। चेहरे पर अनचाहे बालों का होना डिप्रेशन, PCOS या हाई टेस्टोस्टेरोन का नतीजा माना जाता है।
आज की इस पोस्ट में हम आपको बहुत ही आसान से आयुर्वेदिक तरीके बताएंगे, जिसकी सहायता से आपको अपने चेहरे के अनचाहे बालों को कम करने में हेल्प मिलेगी।
अगर आप सोंचती हैं कि इसका प्रयोग करने से आपको कोई लाभ नहीं मिला तो, आपकी जानकारी के लिये बता दें कि आयुर्वेदिक विधि को अपना काम करने में थोड़ा लंबा समय लगता है।
READ MORE: कच्चे पपीते से पाइये अनचाहे बालों से मुक्ती
कई महिलाएं बाजारू क्रीम और लोशन छोड़ कर केवल आयुर्वेदिक नुस्खों पर ही भरोसा जताती हैं। एक और अहम बात यह भी है कि अगर आप किसी नुस्खे में हल्दी का प्रयोग कर रही हैं तो किचन में प्रयोग की जाने वाली हल्दी न लें क्योंकि इसमें कैमिकल और कलर मिला हुआ होता है। आयुर्वेदिक नुस्खों के लिये आपको खड़ी हल्दी प्रयोग करनी चाहिये। अब इाये देखें असरदार आयुर्वेदिक नुस्खे...

बेसन का पेस्ट
एक कटोरी में आधा चम्मच बेसन, आधा चम्मच दूध, आधा चम्मच हल्दी पावडर और 1 चम्मच ताजी मलाई लें। सभी सामग्रियों को मिक्स कर के चेहरे पर लगा कर गोलाई में मसाज करें और 25 मिनट तक छोड़ दें। जब पेस्ट सूख जाए तब इसे हथेलियों से रगड़ कर साफ कर दें।

नीम पेस्ट
एक कटोरे सूखी नीम की पत्तियां या फिर नीम का पावडर, चुटकीभर हल्दी और खोकली के पत्ते मिला कर पीस लें। इस पेस्ट को चेहरे पर रात को सोने से पहले रगड़ें। सुबह होते ही इस सूखे पेस्ट को चेहरे से साफ कर लें। ऐसा हफ्तेभर तक करें।

शहद का प्रयोग
2 चम्मच कच्चे आलू का रस, रातभर भिगोई और पिसी हुई तूअर दाल, 4 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिला कर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तब इसे हल्के गरम पानी से धो लें।

हल्दी और उड़द दाल
आप इन दोनों का पावडर बना कर पानी में मिक्स कर के पेस्ट तैयार कर सकती हैं। इसे चेहरे पर लगाने से अत्यधिक तेल नहीं निकलेगा और चेहरे से अनचाहे बाल भी आना कम हो जाएंगे।

ठनका और कुसुमा तेल
सबसे पहले अनचाहे बालों को शेविंग या फिर हेयर रिमूवल क्रीम की मदद से साफ कर दें। फिर ठनका पावडर (जो कि बाजार में मिल जाएगा) और कुसुमा तेल मिला कर पेस्ट बनाएं। इस गाढ़े पेस्ट को चेहरे या अन्य भाग पर लगा कर मसाज करें। जब आपको लगे कि यह पूरी तरह से त्वचा के रोम छिद्रों में चला गया है तब मसाज करना बंद कर दें। इसे करीबन 3-4 घंटों के लिये लगा रहने दें। इस विधि को 100 दिनों तक नियमित रूप से करें। आपको जरुर लाभ होगा।

अशोकारिष्टम
रात को खाने खाने के बाद 25 एमएल अशोकारिष्टम पियें। यह चेहरे पर आ रहे बालों को कम करने में सहायता करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
