Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
देसी घी लगा कर पाएं चमकदार चेहरा और गुलाबी होंठ
ज्यादातर भारतीय घरों में आपको घी जरुर मिल जाएगा। घी ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के ही काम आती है बल्कि इससे बाल और त्वचा दोनों ही स्वस्थ और सुंदर बनते हैं। आज हम आपको घी के प्रयोग से त्वचा को सुंदर और चमकदार बनाना सिखाएंगे।
READ: औषधि के समान है गाय का घी
अब तो वैसे भी सर्दियां आ गई हैं, जिसकी वजह से त्वचा में रूखेपन आ जाने की वजह से खुशकी हो जाती है। तो ऐसे में अगर आप शुद्ध घी चेहरे और होंठो पर लगाएंगी तो आपका चेहरा हमेशा मुलायम बना रहेगा।
READ: बालों की हर समस्या से निजात दिलाएं घी
शुद्ध घी को आप अपनी आंखों के नीचे के काले घेरों को खतम करने के लिये भी लगा सकती हैं। रोजाना घी से केवल 5 मिनट मसाज कीजिये और कुछ ही दिनों में अपने आप ही फर्क देखिये। अब आइये जानते हैं घी को किस तरह से अपनी सुंदरता निखारने के लिये प्रयोग किया जा सकता है।

ड्राई स्किन में नमी भरे
घी, ड्राई स्किन को बहुत ही अच्छी तरह से नम करती है क्योंकि यह त्वचा की कोशिकाओं तक जाती है। इसे लगाने के लिये पहले थोड़े से घी को हल्का गरम कर लें और फिर शरीर में 5 मिनट तक मसाज करें। उसके आधे घंटे के बाद स्नान कर लें।

चेहरे के लिये मॉइस्चराइजर का काम करे
यह आपके नाजुक चेहरे के लिये भी काम करती है। अपने हाथों में घी और पानी की एक सीमित मात्रा ले कर मिलाएं और उससे अपने चेहरे की मसाज करें। फिर 15 मिनट के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। घी को हफ्ते में 2-3 बार जरुर लगाएं, इससे चेहरा एकदम सॉफ्ट हो जाएगा।

चमकदार चेहरे के लिये
अगर आपको अपनी स्किन अंदर से बाहर चमकानी है तो घी लगाने से बेहतर उपाय और कुछ नहीं होगा। यह आपके प्राकृतिक ग्लो को अंदर ही सील कर देती है और चेहरे में नमी भरती है। इसे लगाने ती आपकी त्वचा में जान आ जाएगी और उसमें चमक भर उठेगी। इसका गाढा पेस्ट चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

झुर्रियां मिटाए
यह एक बेस्ट एंटी एजिंग प्रोडक्ट है। अगर इससे रोजाना चेहरे की मसाज की जाए तो चेहरे की कोशिकाएं स्वस्थ बनेगी और आप जंवा दिखेंगी।

डार्क आई सर्कल मिटाए
रात को सोने से पहले आंखों के नीचे घी लगा लें और दूसरे दिन सुबह सादे पानी से आंखों को धो लें। ऐसा रोज कीजिये और फर्क देखिये।

थकी आंखों में फ्रेशनेस भरे
डार्क सर्कल मिटाने के साथ साथ यह आंखों की थकान को भी दूर करती है। यह आंखों के आस पास की त्वचा में जान भरती है और ब्लड सर्कुलेशन तेज करती है जिससे आंखों को आराम मिलता है और थकान दूर होती है।

फटे होंठो को ठीक करे
होंठो पर देसी घी का मसाज करने से पिगमेंटेशन तो दूर होगा ही साथ में फटे होंठो की समस्या भी दूर होगी। अगर होंठ डार्क रंग के हैं तो वह गुलाबी हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
