Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
त्वचा संबंधी समस्याओं को कहें बाय-बाय
(आईएएनएस)| गर्मियों में चेहरे पर मुहांसे निकलना, चकते पड़ना और रूखापन आम समस्या है। एक त्वचा विशेषज्ञ की राय है कि इनसे बचने के लिए चेहरा बार-बार न छुएं, हाइड्रेटिग क्लींजर, मॉश्चराइजर और हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
READ: जवां और खूबसूरत दिखने के लिये करें ये 10 बदलाव
लुमिअर डर्माटोलॉजी की चिकित्सा निदेशक किरण लोहिया ने कुछ सुझाव दिए हैं।

1. हीट रैश या गर्मी से पड़ने वाले चकते : त्वचा पर लाल गुमड़े पड़ना या खुजली होने को हीट रैश कहा जाता है। यह समस्या आमतौर पर गर्मी के मौसम में पेश आती है। यह चकते शरीर के किसी भी हिस्से में पड़ जाते हैं। इनसे बचने के लिए धूप में जाने से परहेज करें। छांव में रहें।
2. मुंहासे : दुनिया में महिलाओं व पुरुषों में होने वाली त्वचा संबंधी सर्वाधिक आम समस्या मुंहासे हैं। बार-बार चेहरे पर हाथ न लगाएं। रात में सोने से पूर्व मेकअप जरूर उतार लें, वरना रोम छिद्र बंद हो जाएंगे और फिर मुंहासे निकलेंगे।
3. रूखी त्वचा : सफर में त्वचा को देखभाल की बहुत ज्यादा जरूरत होती है, क्योंकि आप प्रदूषण, धूल-मिट्टी, गर्मी और अन्य चीजों के संपर्क में आते हैं। ऐसे में बाहर निकलने से पूर्व बैग में हाइड्रेटिंग क्लींजर, मॉश्चराइजर, लिप बाम, हैंड सैनीटाइजर और सनस्क्रीन रख लें, ताकि जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल किया जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।



Click it and Unblock the Notifications
