Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
संवेदनशील त्वचा के लिये सन टैनिंग से बचने के तरीके
अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है और सनटैनिंग हो गई है तो, उससे जल्दी मुक्ती पाना थोड़ा कठिन हो सकता है। कड़ी धूप में ज्यादा वक्त बिताने से सनटैनिंग होना आम बात है। वहीं अगर बात संवेदनशीलता की करें, तो त्वचा पर कुछ भी लगाने से बचना चाहिये नहीं तो तुरंत रिएक्शन हो सकता है।
Zovi Coupons: Grab Up to 70% Off on Products Hurry
आज बोल्डस्काई आपको इस बात की जानकारी देगा कि अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है और सन टैनिंग हो गई है, तो उसे किस तरह से दूर किया जा सकता है। यह उपाय प्रभावकारी और बिना नुकसान पहुंचाने वाले हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में -

हल्दी और चंदन पावडर
सन टैनिंग हटाने के लिये एक ही मात्रा में चंदन पावडर और हल्दी पावडर को एक साथ मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से चेहरे का रंग साफ होगा और आपका ओरिजनल कलर वापस आएगा।

ओटमील और छाछ
ओटमील चेहरे के पोर्स को अंदर से साफ करते हैं वहीं छाछ हमारी त्वचा से टैन तथा फुंसी को हटाता है। पेस्ट बनाने के लिये ओटमील पावडर, छाछ और थोड़ा सा शहद मिलाइये और टैन वाले भाग पर लगाइये। 20 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लीजिये।

केसर और दूध
यह एक प्रभावकारी क्लींजर है जो चेहरे को नई चमक देता है। केसर दूसरी ओर खराब त्वचा को बेहतर बनाता है। थोड़े से केसर को थेाड़े से दूध में रातभर के लिये भिगो कर रख दें। फिर इसे सुबह चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे का रंग साफ होगा और त्वचा चमकदार बनेगी।

एलोवेरा जैल
एलोवेरा जैल त्वचा से संबन्धित कई रोगों को दूर कर सकता है। ऐलोवेरा जैल को टैनिंग वाली जगह पर लगाइये और रातभर के लिये रख दीजिये। फिर सुबह उस जगह को ठंडे पानी से धो लें। इसे रोज लगाएं जिससे टैनिंग जल्दी दूर हो जाए।

पपीता और शहद
आधा कप पका हुआ पपीता ले कर उसमें 1 छोटा चम्मच शहद मिला कर टैनिंग वाली जगह पर लगाइये। इसे 30 मिनट के लिये छोड़ दीजिये और फिर जब यह सूख जाए तब इसे पानी से साफ कर लीजिये। पपीता लगाने से चेहरा साफ और चमकदार बनेगा।



Click it and Unblock the Notifications
