Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
12 तरह के नीम फेस पैक जो त्वचा बनाएं साफ और बेदाग
अब जब आप यह जानते हैं कि नीम आपकी त्वचा के लिए कितना असरदार है तो चलिए हर्बल नीम मास्क के बारे में जानते हैं। मास्क अच्छी तरह काम करे इसके लिए ज़रूरी है कि पहले बेसिक त्वचा के रख रखाव के नियम का पालन किया जाये।
चेहरे को दिन में दो बार क्लेन्ज़र से साफ करें, मेकअप के साथ कभी न सोएं। अपनी त्वचा को बार बार न छुएं और चाहे कितने भी व्यस्त हों सनस्क्रीन लगाना कभी न भूलें। यहाँ पर आसान तरीके दिए गए हैं जिससे घर पर बने नीम मास्क को चेहरे पर लगाकर आकर्षक त्वचा पायी जा सकती है।

नीम+गुलाबजल
इस मास्क में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे चेहरे पर पड़े दाग धब्बे मिट जाते हैं।
कैसे काम करता है
मुट्ठी भर नीम के पत्तों को लेकर पाउडर बना लें। इस पाउडर में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। 15 मिनट बाद धो लें।

नीम+बेसन+दही
इस मास्क से कील मुहांसे कम होते हैं, दाग धब्बे मिटते हैं और चेहरे पर चमक आती है।
कैसे काम करता है
एक बड़े चम्मच बेसन में एक छोटा चम्मच नीम का पाउडर दही की मदद से मिला कर पेस्ट बना लें। चेहरे को धोने के बाद यह मास्क लगा लें। इसे 15 मिनट तक रहने दें और उसके बाद धो लें। इस मास्क को हफ्ते में दो बार लगाएं और असरदार परिणाम पाएं।

नीम+चन्दन+दूध
इस मास्क से चहरे पर निखार आता है, यह चेहरे को साफ करता है जिससे त्वचा साफ और कोमल हो जाती है।
कैसे काम करता है
एक छोटे चम्मच चन्दन पाउडर में आधा चम्मच नीम पाउडर, दूध के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से धो कर स्क्रब कर लें।

कैसे काम करता है
कुछ नीम के पत्तों को निचोड़कर पेस्ट बना लें और इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिला दें। अच्छे से चला लें और चेहरे और गर्दन पर लगा लें। आधे घंटे बाद धो लें।

नीम+पपीता
इस मास्क में मौजूद एंटी बैक्टीरियल क्षमता चेहरे पर से धूल हटाती है और चेहरे पर चमक लाती है।
कैसे काम करता है
एक पके हुए पपीते को निचोड़कर उसका पल्प निकाल लें और इसमें एक छोटा चमच नीम का पाउडर मिला लें। इन्हें अच्छी तरह मिला लें। अब चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगा लें। आधे घंटे तक रहने दें और उसके बाद धो लें।

नीम+टमाटर
इस मास्क में बीटा कैरोटीन और लयकोपीन होता है जो त्वचा को फ्री रेडिकल से बचाता है, त्वचा को कोमल बनाता है और टेन से मुक्ति दिलाता है।
कैसे काम करता है
टमाटर को निचोड़कर उसका पल्प निकाल लें और इसमें नीम पाउडर मिला लें। इसे चहरे पर लगा लें। चेहरे पर इस मास्क को 15 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद धो लें।

नीम+तुलसी+शहद
इस हर्बल मास्क से चेहरे की धूल हटती है, कील मुहांसे बनांने वाले बैक्टीरिया मरते हैं और त्वचा स्वस्थ रहती है।
कैसे काम करता है
मुट्ठी भर तुलसी और नीम के पत्तों को सूखने के लिए रख दें। सूख जाने के बाद इसका पाउडर बना लें। इस पाउडर में एक बड़ा चम्मच शहद मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगा लें। इसे सूखने दें। गोल गोल स्क्रब करें और धो लें।

नीम+दही+हल्दी
इस मास्क में जिसमें चेहरे पर ज़्यादा तेल न बनने देने की क्षमता है, इसमें लैक्टिक एसिड और हल्दी भी है जिससे चेहरे पर पड़े दाग धब्बे मिट जाएंगे और चेहरा मुलायम रहेगा।
कैसे काम करता है
एक छोटे चम्मच नीम पाउडर में एक बड़ा चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी मिला लें। इसे चेहरे पर लगा लें। इसे सूखने दें और उसके बाद धो लें।

नीम+एप्पल साइडर वेनिगर+शहद
इस आयुर्वेदिक मास्क से चेहरे के दाग धब्बे हटते हैं, चेहरे की चमक बढ़ती है और चेहरा एक हफ्ते में साफ दिखने लगता है।
कैसे काम करता है
एक छोटा चम्मच नीम पाउडर में एक बड़ा चम्मच सेब की मदिरा वाला सिरका और एक चम्मच शहद मिलाएं। पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं। इसे आधे घंटे तक सूखने दें। स्क्रब करें और चेहरा धो लें।

नीम+चावल का पानी+गुलाब की पंखुड़ी+आलमंड आयल
इस घर पर बने मास्क में ब्लीचिंग के गुण होते हैं जिससे आपको त्वचा गोरी होती है और इसमें कसाव आता है।
कैसे काम करता है
5 नीम के पत्ते, मुट्ठी भर गुलाब की पंखुरियाँ और आलमंड आयल की पांच बूँदें गुलाबजल की कुछ बूंदों के साथ मिला लें। इसका पेस्ट बना लें। इस मास्क को चेहरे पर लगाएं और इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। ठन्डे पानी से धो लें।

नीम+आलू+नीम्बू का रस
इस मास्क में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कील मुहांसों का इलाज करता है और इसमें एंटी फंगल प्रॉपर्टी भी होती है जिससे कील मुहांसे कम होते हैं, चेहरा गोरा होता है और रोमक्षिद्ऱ बंद होते हैं।
कैसे काम करता है
कसे हुए आलू को रात भर गर्म पानी में डुबो कर रखें। सुबह इसका पानी निकाल लें। एक चम्मच निम्बू के रस में एक चम्मच नीम पाउडर मिला लें। अब इसे अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। इसमें रुई डाल कर लगाएं। 15 मिनट तक रहने दें फिर धो लें।

नीम+एलो वेरा
यह नीम को चेहरे पर लगाने का सबसे आसान तरीका है। इससे चेहरे के अंदर तक छुपी गंदगी निकल जाती है और चेहरा तुरंत चमकदार और सुन्दर दिखने लगता है।
कैसे काम करता है
एक चम्मच नीम के पाउडर में दो बड़े चम्मच एलो वेरा मिला लें। रुई में कुछ बूँद गुलाबजल लें और इससे पहले चेहरे को साफ कर लें ताकि चेरे पर से तेल और साड़ी गंदगी धुल जाए। चेहरे को सूखने दें। अब बनाये गए पेस्ट को चेहरे पर गोल गोल लगा लें। 15 मिनट तक रहने दें और उसके बाद धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
