Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
पस से भरे मुंहासों को तुरंत ठीक करे लौंग का फेस मास्क
हालाँकि यह पहली बार है जब हमने मुंहासों के उपचार के लिए क्लोव ऑइल के उपयोग के बारे में सुना है। यह न केवल मुंहासों को दूर करता है बल्कि इनका निशान भी नहीं पड़ता।
क्या आपके चेहरे पर हमेशा पस से भरे हुए मुंहासे रहते हैं? क्या आपकी मुंहासों वाली त्वचा पर किसी भी उत्पाद का कोई असर नहीं हुआ?
यह भी पढ़ें - मुँहासे के उपचार के लिए 20 तरीके
तो अब वह समय है जब आपको क्लोव फेस मास्क का उपयोग करना चाहिए। हमने अनगिनत हर्बल उत्पाद देखें हैं जिनका मुंहासों पर कम या थोडा अधिक प्रभाव हुआ है।
हालाँकि यह पहली बार है जब हमने मुंहासों के उपचार के लिए क्लोव ऑइल के उपयोग के बारे में सुना है। यह न केवल मुंहासों को दूर करता है बल्कि इनका निशान भी नहीं पड़ता। तो इसकी प्रमाणिकता जानने के लिए हमने स्वयं परीक्षण किया और देखिये हमें क्या पता चला!
Coupons New Year's Sale! Get Upto Rs.10000 Cashback on Products
लौंग में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो इसे एक स्ट्रांग क्लीन्ज़र बनाते हैं। यह रोम छिद्रों को साफ़ करता है, संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारता है और इसे आगे फैलने से रोकता है। यह क्लोव फेस मास्क एक केमिकल पील की तरह कार्य करता है, यह मृत त्वचा को दूर करता है, दागों को हल्का करता है और त्वचा को साफ़ और स्वस्थ बनाता है।

चरण 1:
आधे सेब को छीलें, काटें और पीस लें। सेब का एकसमान पेस्ट बनायें। सेब में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जो त्वचा की नमी को सहेजता है और त्वचा के रोम छिद्रों से नमी को निकलने नहीं देता।

चरण 2:
इसके बाद 1 कप पानी उबालें, इसमें एक टेबलस्पून ग्रीन टी की पत्तियाँ डालें और इसे 15 मिनिट तक उबलने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें और चाय को ठंडा होने दें। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और चमकीला बनाये रखते हैं।

चरण 3:
एक कटोरा लें। उसमें एक टीस्पून सेब का पेस्ट और समान मात्रा में ग्रीन टी मिलाएं। फोर्क की सहायता से इसे अच्छी तरह मिला लें ताकि अच्छा पेस्ट बन जाए। इसमें एक बूँद क्लोव ऑइल (लौंग का तेल) मिलाएं।

चरण 4:
आप एक्ने फेस मास्क में ऑर्गेनिक शहद भी मिला सकते हैं। शहद में विटामिन सी और एमिनो एसिड्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो त्वचा को तरोताज़ा बनाते हैं तथा उसे पोषण और नमी प्रदान करते हैं।

चरण 5:
साफ़ पाने से चेहरे को धोएं ताकि जमी हुई धूल आदि निकल जाए। यदि आपने मेकअप किया हुआ है तो हलके फेस वॉश से मेकअप को साफ़ करें। चेहरे को थपथपाकर सुखाएं।

चरण 6:
इस मास्क की पतली परत अपने चेहरे और गर्दन पर लगायें। मुंह और आँखों के आसपास के न लगायें। इसे 15 से 20 मिनिट तक सूखने दें।

चरण 7:
जब मास्क पूरी तरह सूख जाये तब थोडा पानी छिडकें और जब मास्क थोडा गीला हो जाए तो उँगलियों को गोलाकार दिशा में घुमाकर रगड़ें। ऐसा 2 मिनिट तक करें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो डालें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोएं।

चरण 8:
पुरानी टी-शर्ट से चेहरे को थपथपाकर सुखाएं। इसके बाद आपके त्वचा के अनुसार मॉस्चराइज़र लेकर उससे त्वचा की मालिश करें।

ध्यान में रखने योग्य बातें
क्लोव ऑइल बहुत अधिक सांद्र होता है अत: इस बात का ध्यान रखें कि यदि आप सीधे इसका उपयोग करने वाले हैं तो पहले इसे किसी अन्य तेल के साथ 1:10 के अनुपात में मिलाएं। प्रत्येक त्वचा क्लोव ऑइल के साथ एक जैसी प्रतिक्रिया नहीं देती अत: इसके दुष्परिणामों से बचने के लिए इसका उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट करें। इस फेस मास्क से हल्की सी जलन होना स्वाभाविक है, हालाँकि यदि जलन आवश्यकता से अधिक हो तो अपने चेहरे को पानी से तुरंत धो लें और थोड़ी बर्फ़ मलें। मुंहासों में सुस्पष्ट अंतर देखने के लिए सप्ताह में एक बार इस फेस पैक का उपयोग करें।

अंतिम परिणाम
इस क्लोव फेस मास्क रेसिपी से मुंहासे सूख जाते हैं, पुराने दाग हलके हो जाते हैं और समय के साथ मुंहासे भी चले जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
