Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
कॉम्बिनेशन स्किन के लिये 5 बेहतरीन फेस पैक
मिली-जुली त्वचा यानी कॉम्बिनेशन स्किन को केयर की काफी जरूरत होती है क्योंकि वह एक समय में रूखी भी हो जाती है और उसी समय ऑइली भी हो जाती है। अधिकतर लोगों की त्वचा ऑइली से नॉर्मल रहती है, जैसे चेहरे का टी ज़ोन ऑइली रहेगा और गाल रूखे रहेंगे।
Get Additional 30% off + 30% cashback with Lenskart coupons Hurry
जिनकी त्वचा कॉम्बिनेशन वाली होती है उन्हें खुद के लिये क्रीम और लोशन चुनने में बड़ी मुश्किल आती है। इस तरह की त्वचा के लिये फेस पैक्स काफी अच्छे होते हैं, जो कि त्वचा को अंदर से हाइड्रेट कर के उसका ग्लो बढ़ाते हैं।
आज हम आपको कॉम्बिनेशन त्वचा के लिये कुछ फेस पैक बनाना सिखाएंगे जो कि प्राकृतिक सामग्रियों से ही तैयार किया जा सकता है। आइये जानते हैं...

खीरे और नींबू का फेस पैक
यह फेस पैक चेहरे की अंदर से सफाइ करता है। नींबू के रस को खीरे के रस के साथ मिक्स कर के कॉटल बॉल्स से चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो लें। आपका चेहरा टाइट हो जाएगा और चेहरे की खूबसूरती बढ़ जाएगी। आप इसे रोज लगा सकती हैं।

बेसन और हल्दी
1 चम्मच बेसन के साथ दूध या गुलाबजल मिलाएं। उसके बाद इसमें 1 चुटकी हल्दी पावडर डाल कर चेहरे पर 15 मिनट तक लगाए रखें। इससे आपका चेहरा टोन, गोरा और टाइट हो जएगा। इस पैक को बाहर से आने के बाद घर पर लगाएं जिससे आप इसे लगाने के बाद कहीं बाहर ना निकले। इससे सन टैनिंग हटती है।

एलो वेरा और चावल के आटे का पैक
यह फेस पैक ऑइली त्वचा के लिये भी है जिनके चेहरे पर वाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स हो जाते हैं। 1 चम्मच एलोवेरा जैल में आधा चम्मच चावल का आटा मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरे से पैक को रगड़ कर छुड़ा लें। उसके बाद चेहरे को धो लें। इससे आपकी स्किन बिल्कुल साफ हो जाएगी।

ओटमील और दही
यह पैक उनके लिये है जिनकी स्किन ड्राई से नॉर्मल रहती है। जैसे चेहरे का कुछ हिस्सा रूखा और कुछ नॉर्मल रहता है। चेहरे की सन टैनिंग, गहरे दाग या झुर्रियां हैं तो यह पैक अच्छा है। 2 चम्मच ओटमील के साथ दही मिक्स करें और पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें।

पपीता और शहद
जिन लोगों के चेहरे पर मुंहासे के दाग धब्बे हैं, उनके लिये पपीते और शहद का फेस पैक अच्छा होता है। यह चेहरे को अंदर से साफ करता है तथा चेहरे की चमक बढ़ाता है। इसे ड्राई स्किन वाले लोग भी लगा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
