Latest Updates
-
Dhaba Style Egg Curry Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसी मसालेदार अंडा करी -
नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू निगम, हो रहे MRI-CT स्कैन लेकिन फिर भी करेंगे लाइव परफॉर्म -
गर्मियों में कई समस्याओं के लिए रामबाण है लीची की तरह दिखने वाला ये फल, जानें इसके फायदे -
Lohri Special Energy Til Pinni Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का आसान तरीका -
International Men's Health Week: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका -
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश खानी चाहिए या नहीं? जानें कैसे और कितना करें सेवन -
लंबे-घने और मजबूत बालों का सीक्रेट है मेथी, इन 3 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल -
Eid Special Mutton Biryani Recipe: इस आसान तरीके से घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
Vastu Shastra: ड्रेसिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, वरना छिन जाएगी घर की सुख-शांति -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Wishes: चेतक पर चढ़ जिसने...महाराणा प्रताप की जयंती पर भेजें ये खास शुभकामना संदेश
त्वचा की देखभाल के लिये घी का ऐसे करें प्रयोग
Skin Care
oi-Staff
बहुत से लोग मानते हैं कि घी सिर्फ खाने के लिये होता है लेकिन आयुर्वेद के अनुसार आप इसे चेहरे की देखभाल करने के लिये भी प्रयोग कर सकते हैं। घी को आप जले-कटे घावों को ठीक करने के लिये और त्वचा पर पड़े दाग धब्बों को मिटाने के लिये प्रयोग कर सकते हैं।
आज हम आपको आयुर्वेद अनुसार घी का लेप बनाना सिखाएंगे जिसे आप चेहरे के साथ साथ पूरे शरीर पर लगा सकते हैं। इसे आप रोजाना नहाने के बाद प्रयोग कर सकते हैं।
यह बहुत ही अच्छे मॉइस्चराइजर के रूप में काम करेगा। इसे चेहरे पर 10 मिनट तक लगा कर छोड़ दीजिये और फिर हल्के गुनगुने पान से चेहरा साफ कर लीजिये।

सामग्री-
- घी- आधा कप
- पानी- जरुरत अनुसार
बनाने की विधि-
- एक कटोरी में घी डालें और उतना ही पानी मिक्स करें। फिर इसे मशीन से या फिर हाथों से 3-5 मिनट तक अच्छी तरह चलाएं।
- उसके बाद इसमें फिर से थोड़ा पानी मिलाएं और इसे लगातार चलाएं।
- ऐसे ही धीरे धीरे इसको कई बार मिक्स करें। आयुर्वेद के अनुसार इस विधि को 100 बार दोहराना चाहिये मगर हम यहां इसे केवल 20 बार करेंगे।
- जब घी सफेद रंग का हो जाए और छूने में बिल्कुल मक्खन की तरह लगे तो समझिये की यह हो गया।
नोट:
- इसे 4-6 महीने तक आराम से रखा जा सकता है।
- इसे किसी साफ जगह पर एयर टाइट जार में भर कर रखें। हवा के संपर्क में आने से इसमें गंध पैदा हो सकती है।
Comments
English summary
How To Use Ghee For Skin Care?
Story first published: Thursday, July 21, 2016, 15:04 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2016



Click it and Unblock the Notifications