Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
वर्कआउट के बाद मुहांसे होते हैं तो आजमाएं ये सिंपल टिप्स
क्या वर्कआउट करने के बाद एक्ने होते हैं? जवाब है, "हां"
अच्छी बॉडी के लिये वर्कआउट करना बहुत जरुरी है, जिसके लिये पसीना भी ढेर सारा बहता है। अगर शरीर से पसीना निकलेगा, तो उससे स्किन पोर्स भी बंद हो जाएंगे इसलिये अगर आपने अपनी स्किन की सही देखभाल नहीं की तो एक्ने या मुहांसे होने के चांस बढ़ जाते हैं।
जब आपके शरीर का पसीना, तेल से मिक्स होता है तो वह डेड स्किन और बैक्टीरिया की वजह से पोर्स में ही रह जाता है, जिस कारण से पोर्स बंद हो जाते हैं और मुहांसे निकल आते हैं।
अगर वर्कआउट करने के बाद आपके चेहरे पर भी एक्ने आते हैं तो बेहतर है कि कुछ सिंपल तरीके आजमाइये, जो कि बेहद आसान हैं...

1. वर्कआउट करने से पहले चेहरे को साफ करें
चेहरे से मेकअप, क्रीम या लोशन साफ कर लें। अगर मेकअप नहीं हटाया तो पसीना चेहरे पर आएगा और स्किन पोर्स बंद हो जाएंगे।

2. चेहरे को हल्के फेस वॉश से साफ करें
चेहरे को किसी भी हल्के फेस वॉश से साफ करें या फिर फेशियल वाइप से पोछ लें। इससे गंदगी चेहरे से साफ हो जाएगी। अगर चेहरा बहुत ऑयली है तो हमेशा salicylic acid-based toner का प्रयोग करें, जिससे पिंपल ना निकले।

3. वर्कआउट के तुरंत बाद नहाएं
वैसे तो आपको तुरंत ही नहाना चाहिये पर अगर नहीं नहा पाएं तो चेहरे को फेशियल वाइप्स और एंटी एक्ने बॉडी स्प्रे से साफ करें।

4. वर्कआउट के बाद हमेशा कॉटन कपड़े पहने
लगातार वर्कआउट के बाद अपने शरीर को सांस लेने का पूरा मौका दें। आप जिस प्रकार के कपड़े चुनते हैं वह आपके शरीर पर एक्ने पैदा करने के काफी जिम्मेदार होते हैं। हमेशा नेचुरल फैबरिक का ही चुनाव करें जैसे 100 प्रतिशत कॉटन का।

5. पसीना सोखने वाले कपडे़ पहने
जिन लोगों को बहुत ज्यादा पसीना आता है या फिर वर्कआउट के दौरान आप कोई ऐसा कपड़ा पहनना चाहते हैं जो पसीना सोखे तो, हमेशा मॉइस्चर-विकिंग फैबरिक कपडे़ ही चुने। ये कपडे़ पॉलिस्टर के होते हैं, जो कि पसीने को शरीर दूर रखेंगे।

6. शरीर को हर हफ्ते स्क्रब करें
अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो हर हफ्ते चेहरे और शरीर को स्क्रब करें। स्क्रब करने से डेड स्किन साफ हो जाएगी और पोर्स से बैक्टीरिया निकल जाएंगे। साथ ही स्किन का कलर भी हल्का हो जाएगा।

7. हेल्दी खान पान अपनाएं
हमेशा हेल्दी खाइये और शरीर को हाइड्रेट रखिये, इससे बॉडी अपने आप ही कीटाणुओं से लड़ने में आगे रहेगी। ढेर सारा पानी पियें जिससे शरीर से गंदगी बाहर निकल जाए। फल, सब्जियां, दालें और मेवे खाइये।



Click it and Unblock the Notifications
