Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ब्लैक हैड्स हटाने के लिए 3 सर्वोत्तम घरेलू उपचार
Skin Care
oi-Staff
By Super Admin
ब्लैक हैड्स मुंहासों जैसे ही होते है तथा महिलायें और पुरुष दोनों को ही इस समस्या का सामना करना पड़ता है। ब्लैक हैड्स चेहरे पर घाव की तरह दिखते हैं तथा सामान्यत: ये नाक पर होते हैं।
यदि आपको इस बात की चिंता है कि ब्लैक हैड्स को कैसे दूर किया जाए तो इसके लिए बाज़ार में कई वस्तुएं जैसे स्ट्रिप आदि उपलब्ध हैं। ये स्ट्रिप ब्लैक हैड्स को खींचकर निकालती हैं। हालाँकि यह बहुत दर्द भरी प्रक्रिया होती है तथा इसकी सलाह नहीं दी जाती क्योंकि इस प्रक्रिया में त्वचा के रोम छिद्रों को खोलकर ब्लैक हैड्स को बाहर निकाला जाता है।
रोम छिद्रों के खुले रहने के कारण उनमें धूल जाने की संभावना होती है। अत: इन सब बातों से आपका बचाव करने के लिए हम आपको तीन घरेलू उपचार बता रहे हैं जिसके द्वारा आप ब्लैक हैड्स को आसानी से दूर कर सकते हैं। आइए इन उपचारों के बारे में जानें।

जिलेटिन पैक: जिलेटिन चिपचिपा होता है अत: ब्लैक हैड्स तथा त्वचा की अन्य अशुद्धियों को दूर करने के लिए इसका उपयोग करना उचित होता है। जिलेटिन के उपयोग से अधिक दर्द नहीं होता तथा इसका उपयोग करना भी सुरक्षित है। बिना किसी फ्लेवर वाले जिलेटिन का उपयोग करें। जिलेटिन पाउडर को पानी में मिलाएं और तुरंत प्रभावित स्थान पर लगायें इससे पहले कि यह सूखकर कड़ा हो जाए। पूरी तरह सूखने पर इसे निकाल दें। आप देखेंगे कि एक ही पल में आपके ब्लैक हैड्स निकल जायेंगे। ध्यान रहे कि इस उपचार को अपनाने के बाद उस जगह पर आइस वॉटर लगायें ताकि रोम छिद्र बंद हो जाएँ।

टूथपेस्ट स्क्रब: कोई भी मिंट टूथपेस्ट लें (जेल या सफ़ेद कोई भी) तथा इसमें नमक मिलाकर स्क्रब बनायें। नमक के खुरदुरेपन के कारण एक बार के उपयोग से ही ब्लैक हैड्स निकल जायेंगे। इसके अलावा टूथपेस्ट में उपस्थित मिंट ठंडक पहुंचाता है ताकि नमक के रगड़ने से अधिक जलन न हो। अच्छे परिणामों के लिए सप्ताह में एक बार ऐसा करें।

अंडे की सफ़ेदी: अंडे की सफ़ेदी लें तथा इसे तब तक फेंटे जब तक यह झागदार न हो जाए। एक छपते ब्रश की सहायता से इसे नाक पर लगायें। इसके ऊपर एक टिशु पेपर लगायें तथा इस टिशु पेपर के ऊपर पुन: अंडे की सफ़ेदी लगायें ताकि यह कड़ा हो जाए। आपके द्वारा स्वयं तैयार की हुई स्ट्रिप तैयार है। ब्लैक हैड्स निकालने के लिए इसे खींचकर निकाल दें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
