Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
चमकदार त्वचा पाने के लिए इस तरह करें बादाम तेल का इस्तेमाल

महिलाएं कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट पर खूब पैसा खर्च करती हैं। गोरी रंगत पाने के लिए महिलाएं ना जाने कैसी-कैसी ट्रीमेट करवाती हैं लेकिन अगर आप केमिकल्स का प्रयोग कम कर देसी नुस्खों से चमकदार और खूबसूरत त्वचा पाना चाहती हैं तो आज हम आपको बेहतरीन नुस्खों के बारे में बता रहे हैं।

आज हम आपको बादाम तेल से त्वचा को होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। बादाम के तेल में विटामिन ए और अन्य शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को कई फायदे पहुंचाते हैं। ये त्वचा के रोमछिद्रों को साफ कर उसे चमकदार बनाता है। ये प्राकृतिक तेल त्वचा के हर तरह के विकार को दूर करता है।
चलिए जानते हैं कि बादाम तेल के साथ किन चीज़ों को मिलाकर इसका दोगुना लाभ पाया जा सकता है।

1- बादाम तेल के साथ शहद
- आधा टीस्पून बादाम तेल और शहद लें।
- इसे रातभर के लिए चेहरे पर लगा रहने दें।
- सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- सप्ताह में 2-3 बार इसका प्रयोग करें।

2- बादाम तेल के साथ एलोवेरा जैल
- आधा टीस्पून बादाम तेल में 1 टीस्पून एलोवेरा जैल मिलाएं।
- 5-10 मिनट तक इससे त्वचा पर मसाज करें।
- माइल्ड क्लींज़र और गुनगुने पानी से त्वचा को साफ कर लें।
- सप्ताह में 2-3 बार इसका प्रयोग करें।

3- बादाम तेल के साथ गुलाब जल
- आधा चम्मच बादाम के तेल में 1 टीस्पून गुलाबजल मिलाएं।
- इसे रातभर के लिए चेहरे पर लगा रहने दें।
- सुबह त्वचा को हल्के क्लींज़र और गुनगुने पानी से धो लें।
- सप्ताह में 3-4 बार इसे होममेड मास्क का प्रयोग करें।

4- दूध के साथ बादाम तेल
- आधा टीस्पून बादाम तेल में 2 टीस्पून दूध लें और उसे मिक्स करें।
- इसे क्लींज़र की तरह चेहरे पर लगांए।
- चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
- इस फेशियल क्लींज़र का प्रयोग सप्ताह में दो बार करें।

5- बादाम तेल के साथ ब्राउन शुगर
- एक टेबलस्पून बादाम तेल में एक टीस्पून ब्राउन शुगर डालें।
- इससे त्वचा पर स्क्रब की तरह मसाज करें।
- गुनगुने पानी से त्वचा को धो लें।
- सप्ताह में एक बार इस होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करें।

6- बादाम तेल के साथ एलुम पाउडर
- एक टीस्पून बादाम तेल में 1/3 टीस्पून एलुम पाउडर मिलाएं।
- इससे त्वचा पर हल्के हाथों से मसाज करें।
- गुनगुने पानी से त्वचा को साफ कर लें।
- महीने में दो बार इस मास्क का प्रयोग करें।

7- बादाम तेल और नीबू का रस
- आधी टीस्पून बादाम तेल में एक टीस्पून नीबू का रस मिलाएं।
- इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- सप्ताह में 2-3 बार इस मिश्रण का प्रयोग करें।

8- बादाम तेल और ग्रीन टी
- आधी टीस्पून बादाम तेल में 1 टीस्पून ग्रीन टी लें।
- इससे हल्के हाथों से त्वचा पर मसाज करें।
- इसे त्वचा से हटाने के लिए हल्के क्लींज़र का प्रयोग करें।
- सप्ताह में एक बार इस पैक का प्रयोग करने से त्वचा चमकदार बनेगी।

9- बादाम तेल और रोज़हिप ऑयल
- आधा टीस्पून बादाम तेल में रोज़हिप ऑयल की दो से तीन बूंदें डालें।
- इन दोनों चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स कर त्वचा पर लगाएं।
- 5-10 मिनट के बाद हल्के क्लींज़र और गुनगुने पानी से त्वचा को धो लें।

10- बादाम तेल और खीरा
- खीरे के कुछ टुकड़े लेकर उसे मसल लें और इसमें 1 टीस्पून बादाम तेल डालें।
- इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 1 मिनट तक छोड़ दें।
- गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।
- सप्ताह में दो बार इस पेस्ट के प्रयोग से त्वचा में चमक आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
