Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
शादी से कुछ पल पहले के लिए हर दुल्हन को पता होने चाहिए ये टिप्स
शादी के दिन अगर आप सुंदर लगेंगीं तो इससे सबसे ज्यादा खुशी आपको ही होगी साथ ही आप आत्म विश्वास के साथ अपने इस खास दिन को इंजॉय भी कर पाएंगीं। लोगों की तारीफ सुनने के लिए हर दुल्हन अपने खास दिन पर सबसे सुंदर दिखना चाहती है।
ग्रूमिंग सेशन में जो कुछ भी आपको सिखाया जाएगा उससे बेहत तो आप घर बैठे ही सीख सकती हैं। इसके लिए बस आपको थोड़ी जानकारी होने की जरूरत है जिसके बाद आपको किसी ग्रूमिंग सेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये काफी आसान ट्रिक्स हैं जिन्हें दुल्हन खुद अपनी शादी के दिन आज़मा सकती है। मेकअप के बाद वैन्यू में एंट्री करने से पहले कोई भी दुल्हन इन टिप्स को अपनाकर अपनी सुंदरता में चार चांद लगा सकती है साथ ही उन्हें खुद अंदर से भी खूबसूरत महसूस होगा।
तो चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में -:

1. त्वचा को चमकाना
शादी के दिन हर दुल्हन के साथ ऐसा ही किया जाता है। चूंकि इस दिन सबकी नज़रें आपके चेहरे पर होंगीं इसलिए मेकअप आर्टिस्ट सबसे ज्यादा मेकअप आपके चेहरे पर ही करते हैं। आखिर में होता क्या है, आपके चेहरे पर लगाए गए सभी कॉस्मेटिक्स जिनमें केमिकल होता है वो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा देते हैं।
त्वचा को पर्याप्त मॉइश्चर की जरूरत होती है। हर बार चेहरा धोने के बाद और पहले त्वचा को मॉइश्चर की जरूरत पड़ती है और रात की तुलना में दिन के समय त्वकचा को अधिक मॉइश्चशर की आवश्यकता होती है।

2. नमक, चीनी और एल्कोडहल फेंक दें
एल्कोहल, नमक और चीनी के प्रयोग से चेहरे पर फुलावट आ जाती है और जाहिर सी बात है कि आपको अपनी शादी के दिन ऐसी कोई भी समस्या नहीं चाहिए होगी। चेहरे पर आंखों के आसपास वाले हिस्से पर ये दिक्कत ज्यादा होती है।
शादी से एक सप्ताह पहले ही इन चीज़ों का सेवन बंद कर दें। शादी होते ही आप जितना मर्जी हो इन चीज़ों का सेवन कर सकती हैं।

3. हाथों की करें देखभाल
जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि त्वचा को नमी की जरूरत होती है। चेहरे के अलावा आपके हाथों को भी पर्याप्ते मात्रा में नमी की जरूरत पड़ती है। जितना हो सके त्वचा को मॉइश्चराइज़ और एक्सफोलिएट जरूर करें।

4. किसी को हमेशा रखें साथ
आपको ये मज़ाक लग रहा होगा लेकिन ये सच है। आपके पास कोई ऐसा जरूर होना चाहिए जो शादी के दिन लगातार आपका ध्यान रख सके साथ ही जरूरत पड़ने पर आपका बैग भी संभाले।
अपने इस बैग में आई और लिप कॉस्मेटिक्स के साथ-साथ स्टेजन रिमूवर, टिश्यूा और बॉबी पिंस रखें। आपके बैग में टच अप का सारा सामान जरूर होना चाहिए। शादी वाले दिन किसी भी समय आपको इन चीज़ों की जरूरत पड़ सकती है।

5. स्प्रे का प्रयोग
शादी वाले दिन की शाम को आपको इस चीज़ की काफी जरूरत पड़ सकती है। मेकअप आर्टिस्ट के जाने के बाद आपको इसकी बहुत जरूरत पड़ती है। मेकअप आर्टिस्ट के जाने के बाद अगर आपका मेकअप कम होने लगा है या खराब हो रहा है तो आपका डरना तो स्वाभाविक है।
अपने मेकअप आर्टिस्ट से जरूर पूछ लें कि वो आपकी त्वडचा पर कौन-सा कलर और शेड लगा रहे हैं ताकि आप आसानी से टचअप कर सकें। इसके आद स्प्रे से आप अपने मेकअप को लंबे समय तक बनाए रख सकती हैं।

6. पानी पीना
पानी पीने की कोई लिमिट नहीं है। आप जितना चाहे उतना पानी पी सकती हैं। खासतौर पर शादी के एक दिन पहले तो आपको ढेर सारा पानी पीना चाहिए ताकि शादी के दिन आपकी त्वचा चमक उठे। शादी से एक रात पहले कम से कम 5 से 6 लीटर पानी जरूर पीएं। दिन में भी खूब सारा पानी पीएं ताकि त्वचा में नमी बनी रहे।

7. ढेर सारी नींद
ये काम आसपको अपनी शादी से एक दिन पहले ही शुरु कर देना है। जितना ज्यासदा आप शादी से पहले नींद लेंगीं उतना ही ज्यादा आपके लिए अच्छा होगा। पर्याप्त नींद लेने से आप फ्रेश और खुश नज़र आ पाएंगीं वरना आपके चेहरे पर थकान साफ दिखाई देगी। इसलिए शादी की एक रात पहले ही भरपूर नींद जरूर लें।



Click it and Unblock the Notifications
