Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
भूलकर भी सर्दियों में न लगाएं ये चीजें, वरना सांवली हो जाएगी त्वचा
सर्दियों में चेहरा खुष्क और सूखा पड़ जाता है। इस मौसम में चेहरे की ड्रायनेस बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में इस मौसम में चेहरे की त्वचा का एक्स्ट्रा ध्यान रखना होता है। इसलिए इस मौसम में एक बात का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए कि चेहरे की देखभाल के चक्कर में कुछ ऐसा वैसा ना लगा दें कि रिजल्ट नेगेटिव मिल जाएं। सर्दियों में ड्रायनेस की वजह से चेहरा काला और बेजान नजर आता है।

इसलिए कुछ भी चेहरे पर लगाने से पहले 10 बार सोचे कि आप जो चेहरे पर लगाने जा रही हैं, क्या वो इस मौसम के हिसाब से सही है? आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें के बारे में बताने जा रहें जिनका स्किन पर नेगेटिव इफेक्ट होता है। ठंड के दिनों में बार-बार इन चीजों को स्किन पर लगाने से कम्प्लेक्सन डार्क होता है।

नींबू
सर्दियों में चेहरा बहुत ही ड्राय हो जाता है, नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड चेहरे की ड्रायनेस और बढ़ा देता है और इससे चेहरे की चमक कम होती है और सांवलापन बढ़ता है।

सिरका
इसमें एसिड होता है, इसे बिना पानी के चेहरे पर लगाने से स्किन का ऑयल कम होता है और सांवलापन बढ़ता है।

बियर
कुछ लोग चेहरे पर बियर का फेसपैक लगाना पसंद करते हैं, बियर के एसिडिक नेचर से स्किन ड्राई हो जाती है, इसे रोज यूज करने से फेयरनेस कम होने लगती है।

बेकिंग सोडा
इसमें मौजूद अल्केलाइड्स से स्किन का ph लेवल बैलेंस रहता है, इससे स्किन पर डार्क पैचेस बनते हैं और फेयरनेस कम होती है।

पुदीना
इसमें मेंथोल होता है जो सर्दियों में चेहरे की नमी चुराकर आपके चेहरे का सांवलापन बढ़ाता है।

संतरा
संतरा या इसके छिलके में साइट्रिक एसिड होता है, इससे रंग सांवला होता है।
इस मौसम में चेहरे की देखभाल और मॉइश्चर लेवल बढ़ाने के लिए आपको एक्स्ट्रा केयर की जरुरत है। आइए जानिए किन चीजों से आप सर्दियों में चेहरे की रौनक को खोने से बचा सकते हैं।

कच्चा दूध
कच्चा दूध लगाने से स्किन की ड्रायनेस कम होती है और ये चेहरे की डेड स्किन को हटाकर फेयरनेस बढ़ता है।

ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल वैसे तो हर मौसम के हिसाब से अच्छा माना जाता है, लेकिन सर्दियों में ये बेजान त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं, इसे लगाने से स्किन में नमी बनी रहती है और रंग गोरा होता है।

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले कुदरती गुण की वजह से इसे किसी भी मौसम में लगाएं , ये चेहरा को मुलायम बनाने के साथ ही चेहरे की बढ़ाता है और रंग गोरा करता है।



Click it and Unblock the Notifications
