Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
अंडो के छिलकों से पाएं उजली और जवां त्वचा, ये नुस्खा एक बार जरुर ट्राय करें
अंडे के छिलकों में उपस्थित प्राकृतिक एसिड और गुण त्वचा की सफाई करते है और उसे चमकदार बनाते हैं।
जी हां, आपने सही सुना, हम वास्तव में अंडे के छिलकों की बात कर रहे हैं। हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि अंडे के छिलके त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।
अंडे के छिलकों में उपस्थित प्राकृतिक एसिड और गुण त्वचा की सफाई करते है और उसे चमकदार बनाते हैं। तो अगली बार आप अंडे के छिलके फेंकने से पहले एक बार अवश्य सोच लें।
यहांं अंडे के छिलकों से त्वचा को होने वाले फायदों के बारे में बताया गया है और हमें पूरा विश्वास है कि आप इसे पढ़कर हैरान हो जाएंगे।

1.रोम छिद्रों को खोलता है:
त्वचा पर अंडे के छिलके लगाने से रोम छिद्र खुल जाते हैं और त्वचा साफ़ हो जाती है और स्वस्थ और कोमल त्वचा प्राप्त होती है। अंडे के छिलकों के पाउडर में नीबू और शहद मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनायें। इसे अपने चेहरे पर लगायें और बाद में पानी से धो डालें। अंडे के छिलके से बना यह मास्क त्वचा की सफाई करता है और रोम छिद्रों को बंद होने से बचाता है।

2. त्वचा को चमकदार बनाता है:
अंडे के छिलके में प्राकृतिक प्रोटीन और विटामिन्स पाए जाते हैं अत: यह त्वचा को जवान और चमकदार बनाता है। अंडे के छिलके का पाउडर दो चम्मच लें और इसमें शहद और बेसन मिलाएं। इस मास्क को चेहरे पर लगायें और 15 मिनिट बाद धो डालें। इस उपचार को सप्ताह में दो या तीन बार अपनाएँ और जवान और चमकदार त्वचा पाएं।

3. एजिंग साइन को रोकता है:
शोध के अनुसार यह देखा गया है कि वे महिलायें जिनकी उम्र 30 वर्ष से अधिक है उन्हें अंडे के छिलकों को अपनी सौन्दर्य दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए। अंडे के छिलके का पाउडर 3-4 चम्मच लें और इसमें दही मिलाएं। इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर लगायें। इसे 20 मिनिट बाद धो डालें। अंडे के छिलके से बना मास्क ऐजिंग के लक्षणों को कम करता है। यह चेहरे से फाइन लाइंस और झुर्रियों को दूर करता है।

4. आंखों के नीचे की शुष्क त्वचा का उपचार करता है:
यदि आपके आंंखों के नीचे की त्वचा शुष्क है तो त्वचा को पुनर्जीवित करने के लिए अंडे के छिलके का उपयोग करें। 2-4 चम्मच अंडे के छिलके का पाउडर लें और उसमें शहद मिलाएं। दोनों पदार्थों को अच्छी तरह मिलाएं और इसे त्वचा पर लगाकर गोलाकार दिशा में आँखों के आसपास मसाज करें। प्रतिदिन सोने से पहले इस मास्क का उपयोग करें क्योंकि ऐसा करने से आँखों के नीचे की त्वचा काफी समय तक नम बनी रहती है।

5. त्वचा की जलन से आराम दिलाता है:
कई लोगों को त्वचा की खुजली और रैशेस जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अपनी त्वचा की देखभाल की दिनचर्या में अंडे के छिलकों को शामिल करके आप त्वचा को आराम पहुंचा सकते हैं और त्वचा की जलन से तुरंत आराम पा सकते हैं। एक कप एप्पल साइडर विनेगर लें और उसमें अंडे के कुछ छिलके टुकड़े कर के डालें। इस मिश्रण को सेट होने दें और इसे 10 मिनिट तक छोड़ दें। अब इस मिश्रण को त्वचा पर लगायें और जवान और चमकती हुई त्वचा प्राप्त करें।

6. त्वचा को कोमल और चमकदार बनाता है:
अंडे का छिलका उन उपचारों में से एक है जो आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है। अंडे के छिलके का पाउडर लें और इसमें एलोवेरा जैल मिलाएं। इस मास्क को चेहरे पर लगायें और फिर ठंडे पानी से धो डालें। सप्ताह में दो बार इस उपचार को अपनाएँ और चमकदार तथा कोमल त्वचा पाएं।

7. त्वचा की गहराई से सफाई करता है:
अंडे का छिलका एक प्राकृतिक पदार्थ है जो त्वचा की गहराई से सफाई करता है और रोम छिद्रों को खोलता है। अंडे के छिलके से रोमछिद्रों में जमी गंदगी और धूल साफ़ हो जाती है और इस तरह रोम छिद्र बंद नहीं होते। अंडे के छिलके से बना मास्क आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है और यह त्वचा पर मुंहासे आने से भी रोकता है।

8. त्वचा को उजला बनाता है:
अंडे का छिलका त्वचा को उजला बनाता है और यह त्वचा की अच्छी तरह देखभाल करता है। अंडे के छिलके का पाउडर लें और उसमें थोडा नीबू का रस और कोयले का पाउडर मिलाएं। इस मास्क को चेहरे पर लगायें और 30 मिनिट बाद धो डालें। अंडे के छिलके में ब्लीचिंग और त्वचा को उजला बनाने के गुण पाए जाते हैं। यह आपकी त्वचा को उजला और जवान बनाता है।



Click it and Unblock the Notifications
