Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
ड्राई स्किन..? आपको जरुरत है ब्यूटी स्लिप की
नींद की कमी की वजह से कोई भी काम ठीक तरह से करने में दिक्कत आती है। नींद की कमी की वजह से आंखों के आसपास भी सूजन आने लगती है। इससे आपकी त्वचा शुष्क भी हो सकती है। महिलाओं को इस वजह से ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

नए ब्लड सेल्स बनते हैं
कई अध्ययनों में सामने आया है कि नींद की कमी के कारण त्वचा संबंधित परेशानियां जैसे त्वचा का फटना, शुष्कता और झुर्रियां पड़ जाती हैं। दिमाग, शरीर और त्वचा के लिए नींद खाने की तरह है। नींद ना लेने की स्थिति में इन सभी चीज़ों में पोषण की कमी हो जाती है।
अच्छी नींद लेने पर शरीर मृत रक्त और दिमागी कोशिकाओं को हटाने का काम कर पाता है। इससे दिमाग और शरीर में नए ब्लड सेल्स भी बनने में मदद मिलती है।

दिमाग रहता है रिफ्रेश
इससे दिमाग से 60 प्रतिशत ज्यादा टॉक्सिंस खत्म हो पाते हैं। बेहतर नींद लेने से आप रिफ्रेश महसूस करते हैं और ज्यादा बेहतर तरीके से सोच पाते हैं। नींद से त्वचा को नमी मिलती है और वो शुष्क और बेजान नहीं लगती।

कम नींद से घटता है मॉइश्चर लेवल
शरीर को नुकसान पहुंचाने के अलावा नींद की कमी का असर त्वचा के मॉइश्चर स्तर पर भी पड़ता है। इससे रंगत भी हल्की होती जाती है। त्वचा में पीएच स्तर गिरता रहता है। त्वचा में पीएच स्तर के गिरने पर असंतुलन पैदा हो जाता है और इससे त्वचा में मॉइश्चर की कमी होने लगती है जिससे त्वचा शुष्क बनती है। इस कारण त्वचा पर लालपन की समस्या भी हो सकती है।

6 घंटे सोना चाहिए
महिलाओं को कम से कम 6 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। अगर आप किसी भी वजह से इतनी नींद नहीं ले पाती हैं तो रोज़ रात को 15 मिनट जल्दी बैड पर लेट जाएं और रोज़ाना ये 15 मिनट बढ़ाते रहें।



Click it and Unblock the Notifications
