Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
फेस ब्लिस्टर को खत्म करने के लिए अपनाएं ये प्राकृतिक उपाय
चेहरे पर पसनुमा दानों को ब्लिस्टर कहा जाता है। चेहरे पर ब्लिस्टर हो तो इसे फेस ब्लिस्टर कहा जाता है।
धूल और प्रदूषण के संपर्क में बहुत ज्यादा रहने से चेहरे पर पसनुमा दाने यानि फेस ब्लिस्टर्स निकल आते हैं। एक प्रकार का द्रव्य त्वचा की परत में जमा हो जाता है और ये ब्लिस्टर के रूप में निकल आता है। इसका सबसे भयावह रूप है ब्लड ब्लिस्टर जोकि चेहरे पर बहुत ही कम निकलते हैं। अगर आपके चेहरे पर ब्लड ब्लिस्टर है तो आपको डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेने की जरूरत है।

किशोरावस्था में त्वचा से संबंधित ऐसी परेशानियां होना सामान्य बात है इसलिए अगर आपको किशोरावस्था में सामान्य ब्लिस्टर निकल आया है तो आप इसे कुछ आसान से घरेलु नुस्खों के द्वारा घर पर ही ठीक कर सकते हैं। ब्लिस्टर आसानी से नहीं सूखता है। इन प्राकृतिक उपायों से ब्लिस्टर जल्दी फूट जाता है और आपको इससे कोई नुकसान भी नहीं होता।
अब हम आपको बताते हैं कि ब्लिस्टर के फूटने के बाद आपको क्या करना चाहिए।

1. एप्पल सिडर विनेगर
एप्पल सिडर विनेगर का अम्लीय तत्व त्वचा के ब्लिस्टर पर काम करता है। बहुत ज्यादा एप्पल सिडर विनेगर का इस्तेमाल ना करें। दिन में दो बार आप ब्लिस्टर के ऊपर एप्पल सिडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं। एप्पल सिडर विनेगर में एक कॉटन पैड डुबोएं और उसे चेहरे के ब्लिस्टर पर लगाएं। कॉटन पैड को फेस ब्लिस्टर पर कम से कम 20 मिनट के लिए लगा रहने दें।

2. एलोवेरा जैल
अगर आपके चेहरे पर ब्लिस्टर निकल आया है तो इसका मतलब ये है कि आपकी त्वचा पर किसी भी चीज़ का असर बहुत जल्दी हो जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जैल एक बेहतर उपाय है। कॉस्मेटिक की जगह ताज़ा एलोवेरा जैल का इस्तेमाल करें। एलोवेरा जैल की एक पत्ती लें और उसे बीच में से तोड़ लें। अब इसके जैल को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। आप ऐसा दिन में तीन से पांच बार कर सकते हैं। इससे फेस ब्लिस्टर पर खुजली जैसी अन्य कोई समस्या नहीं होती है।

3. नारियल तेल
त्वचा की हर परेशानी को चुटकियों में सुलझा सकता है नारियल तेल। फेस ब्लिस्टर पर भी ये बढिया तरीके से काम करता है। एक चम्मच नारियल तेल को मोमबत्ती की लौ से गर्म कर लें। इससे बहुत ज्यादा गर्म करने की गलती ना करें। अब इस नारियल तेल को ब्लिस्टर पर अच्छी तरह से लगाएं। ब्लिस्टर के ऊपर नारियल तेल से मसाज बिलकुल ना करें। चेहरे के ब्लिस्टर को खत्म करने का नारियल तेल का ये घरेलु नुस्खा ज़रा धीरे से असर दिखाता है लेकिन ये बहुत प्रभावी तरीका है।

4. ग्रीन टी
पीने वाली ग्रीन टी भी फेस ब्लिस्टर का बढिया इलाज है। ग्रीन टी बनाते समय उसमें ज्यादा ग्रीन टी बैग्स डाल दें। इससे ग्रीन टी और भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग बनेगी। अब कॉटन पैड को ग्रीन टी में डुबोएं और इसे फेस ब्लिस्टर पर लगाएं। ज्यादा फायदा पाने के लिए ग्रीन टी को प्रयोग में लाने से पहले उसे रेफ्रिजरेटर में भी रख सकती हैं। ग्रीन टी को एक बार बनाने के बाद आप उसे बाद में प्रयोग करने के लिए स्टोर भी कर सकती हैं।

5. डियोड्रेंट
आपको ये सुनकर अजीब जरूर लगेगा लेकिन ये सच है कि फेस ब्लिस्टर को ठीक करने में डियोड्रेंड भी अच्छा असर दिखाता है। अगर आप रोल-ऑन डियोड्रेंट लगान के बाद बाहर जाना चाहते हैं तो बाहर निकलने से पहले इस पर बैंड-एड जरूर लगा लें। अगर आपको ब्लिस्टर पर रोल-ऑन डियोड्रेंट लगाने के बाद किसी भी तरह की जलन महसूस हो रही है तो इसका प्रयोग तुरंत बंद कर दें।

6. विटामिन ई ऑयल
विटामिन ई कैप्सूल को तोड़ लें और उसका फ्लूइड निकालकर फेस ब्लिस्टर पर लगाएं। चेहरे पर विटामिन ई के फ्लूइड को बड़े आराम से लगाएं। थोड़े समय के लिए विटामिन ई ऑयल को चेहरे के ब्लिस्टर पर ही लगा रहने दें। आप विटामिन ई ऑयल में कोई भी कैलेंडुला ऑइंटमेंट मिलाकर भी फेस ब्लिस्टर पर लगा सकती हैं।
फेस ब्लिस्टर के फूटने पर करें ये घरेलू उपाय :
- जब कभी भी फेस ब्लिस्टर फूट जाए तो सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से धोएं। इसके सूखने के बाद इस पर बैंड-एड लगा लें।
- बैंड-एड लगाने के बाद उस जगह पर आपको मुहांसा आ सकता है। इस मुहांसे को दूर करने के लिए टी ट्री ऑयल में वेजिटेबल ऑयल को 1:3 के अनुपात में मिक्स करे मुहांसे पर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
