Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
मेयॉनीज़ आपको बना सकती हैं रातों-रात सुंदर, जानें कैसे

ऐसा जरूरी नहीं है कि हर घर में मेयॉनीज़ उपलब्ध हो और आप रोज़ अपने खाने में इसे शामिल करें। यहां तक कि इसे पसंद करने वाले लोग भी रोज़ाना इसका सेवन नहीं करते हैं।
लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप मेयॉनीज़ के सौंदर्यवर्द्धक फायदों के बारे में ही भूल जाएं। जी हां, मेयॉनीज़ खाने के अलावा सुंदर त्वचा पाने के लिए भी बहुत लाभकारी मानी जाती है।
शरीर की बाहरी जरूरतों को पूरा करने के लिए मेयॉनीज़ बहुत जरूरी मानी जाती है। मेयॉनीज़ में कैनोला ऑयल, पानी, अंडे का तरल पदार्थ, नमक, अंडे की जर्दी, चीनी, मसाले, नीबू का रस और कैल्शियम डिसोडियम ईडीटीए होता है।

त्वचा में नमी बनाए रखने का असरदार तरीका
मेयॉनीज़ में ऑयल और अंडा प्रचुर मात्रा में होता है जिससे त्वचा में नमी बनी रहती है। ये त्वचा की मृत कोशिकाओं को भी बाहर निकालने में मदद करता है।

सूखे और रुखे बालों को करे मॉइश्चराइज़
अगर आपके बाल रुखे हैं और हर समय फैले रहते हैं या घुघराले हैं तो आपको अपने बालों में मेयॉनीज लगानी चाहिए। इसे लगाने से बाल मुलायम और चमकदार होते हैं। सूखे बालों की कोशिकाओं में मेयॉनीज़ मॉइश्चर बनाने में मदद करता है। इससे बाल नमीयुक्त रहते हैं और उन्हें संभाल पाना भी आसान होता है। इसलिए मेयॉनीज़ बालों के बहुत फायदेमंद होती है।

त्वचा की जलन करे दूर
त्वचा में जलन की समस्या को भी मेयॉनीज़ ठंडक और राहत पहुंचाती है। मेयॉनीज़ की ठंडी प्रकृति से त्वचा को राहत मिलती है। इससे त्वचा की जलन कम होती और उसमें लालपन भी कम होता है। शुष्क और जलन वाली त्वचा पर मेयॉनीज़ को लगा सकते हैं। ये त्वचा की जलन और दर्द से राहत पहुंचाती है।

कोहनी और घुटनों को बनाए मुलायम
आप त्वचा के रूखे हिस्सों जैसे कोहनी, घुटनों और एड़ी पर मेयॉनीज़ लगाकर उन्हें मुलायम बना सकते हैं। शरीर के इन हिस्सों पर 15-20 मिनट के लिए मेयॉनीज़ लगाएं और उसके बाद पानी से इसे साफ कर लें। मेयॉनीज़ में उपलब्ध फैट्स और ऑयल त्वचा को मुलायम बनाने का काम करते हैं।

त्वचा की मृत कोशिकाओं बाहर निकाले
त्वचा की मृत कोशिकाओं को मेयॉनीज़ बाहर निकाल देती है। इसे आप अपने सूखी और रूखी त्व्चा पर मेयॉनीज़ लगाएं। इससे त्वचा मुलायम भी बनती है। 15 मिनट के लिए त्वचा पर मेयॉनीज़ लगाएं और फिर इसे साफ कर लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और नरम बनती है।

नाखून बनते हैं मजबूत
मेयॉनीज़ में फैट होता है जिससे क्यूटिकल्स को मजबूती और पोषण मिलता है। इससे नमी भी मिलती है। नाखूनों पर थोड़ी मेयॉनीज़ लेकर कुछ देर के लिए मसाज करें। मसाज करने के दो मिनट बाद इसे पानी से साफ कर लें। ये मेयॉनीज़ का सबसे अधिक सौंदर्यवर्द्धक फायदा है।



Click it and Unblock the Notifications
