Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
चेहेर के खुले रोमछिद्रों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
त्वचा हमारे शरीर का सबसे अभिन्न अंग है। इसे कई तरह के कार्य करने पड़ते हैं। इसके साथ ही ये हमारे ऊत्सर्जन तंत्र के रूप में भी कार्य करती है और शरीर से अतिरिक्त तेल और पसीने को शरीर से हटाती है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है।
त्वचा के ऊपर काफी छोटे रोमछिद्र होते हैं जिनमें से पसीना बाहर निकलता है। यही त्वचा से अतिरिक्त सीबम की मात्रा को हटाता है। त्वचा के लिए से रोमछिद्र सांस लेने जैसे होते हैं। अगर किसी कारण ये छिद्र बंद हो जाएं तो त्वचा पर मुहांसे निकलने लगते हैं।

आमतौर पर त्वचा पर ये रोमछिद्र कम ही दिखाई देते हैं। कई कारणों से इन छ्रिद्रों का आकार बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और त्वचा पर ये साफ नज़र आने लगते हैं। इसके पीछे का कारण तनाव, आनुवांशिक कारण या धूप में ज्यादा रहना हो सकता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा का लचीलापन खोने लगता है और इस कारण भी रोमछिद्र बढ़ने लगते हैं।
चेहरे पर खुले रोमछिद्र काफी भद्दे नज़र आते हैं। मुहांसों की वजह से भी त्वचा के रोमछिद्र खुले रह जाते हैं। खुले रोमछिद्रों के कारण आपकी उम्र भी ज्यादा दिखाई देती है। इन्हें हम गायब तो नहीं कर सकते लेकिन खुले रोमछिद्रों को सिकोड़ कर हम उन्हें ज्यादा दिखने से रोक सकते हैं। जब ये रोमछिद्र आकार में छोटे हो जाएंगें तो ये दिखाई ही नहीं देंगें।
रोमछिद्रों की सिकुड़न के लिए मार्केट में आपको कई तरह की ट्रीटमेंट मिल जाएंगीं लेकिन उससे बेहतर है कि आप खुल रोमछिद्रों से छुटकारा पाने के लिए इन घरेलू नुस्खों का प्रयोग करें।
तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान प्राकृतिक घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप घर पर ही खुले रोमछिद्रों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

टमाटर
टमाटर में एस्ट्रिेजेंट यौगिक मौजूद होते हैं। ये रोमछिद्रों में जमी धूल-मिट्टी को साफ करके उन्हें सिकोड़ देता है।
सामग्री
टमैटो प्यूरी
तरीका
- चेहरे पर टमैटो प्यूरी लगाएं और हाथों से हल्की मसाज करें।
- इसे एक घंटे के लिए चेहरे पर ही लगा रहने दें।
- हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धोएं लेकिन आखिरी में चेहरे पर ठंडा पानी डालें।
- बेहतर परिणाम पाने के लिए ये नुस्खा 10-15 दिन तक अपनाएं।

2. बेकिंग सोड़ा
बंद रोमछिद्रों में जमी धूल-मिट्टी को साफ कर मृत कोशिकाओं को हटाने में बेकिंग सोड़ा काफी मददगार साबित होता है।
सामग्री
दो चम्मच बेकिंग सोड़ा
एक चम्मच पानी
तरीका
- एक कटोरी में बेकिंग सोड़ा और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें।
- अब ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

3. छाछ
खुले रोमछिद्रों को बंद करने में छाछ बेहद कारगर उपाय है।
सामग्री
3 चम्मच छाछ
आधा चम्मच नमक
तरीका
- छाछ और नमक को एकसाथ मिक्स कर लें।
- अब ब्रश की सहायता से इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक इसे चेहरे पर ही लगा रहने दें।
- अब ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

4. ब्राउन शुगर
त्वचा को एक्स फोलिएट कर चमत्कारिक तरीके से खुले रोमछिद्रों को कम किया जा सकता है। स्क्रबिंग के ज़रिए मृत त्वचा ओर खुले रोमछिद्रों से भी छुटकारा मिलता है। ब्राउन शुगर से बना स्क्रब बढिया उपाय है।
सामग्री
दो चम्मच ब्राउन शुगर
एक चम्मच ऑलिव ऑयल
तरीका
- एक कटोरी में इन दोनों चीज़ों को एकसाथ मिक्स कर लें।
- अब इस स्क्रब से सर्कुलर मोशन में 5 मिनट तक चेहरे पर मसाज करें।
- अब ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

5. गुलाबजल और खीरे का रस
खीरा भी एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करता है। वहीं गुलाबजल चेहरे के पीएच स्तरर को संतुलित करता है एवं इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं। ये दोनों चीज़ें मिलकर खुले रोमछद्रों को सिकुड़ने में मदद करती हैं।
सामग्री
3 चम्मच गुलाबजल
3 चम्मच खीरे का रस
तरीका
- एक कटोरी में गुलाबजल और खीरे का रस मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें।
- अब ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

6. संतरे के छिलके
ये भी एक एस्ट्रिंजेंट ही है जो चेहरे के खुले रोमछिद्रों को कम करने में मदद करता है।
सामग्री
एक संतरे के सूखे हुए छिलके
दो चम्मच गुलाबजल
तरीका
- संतरे का छिलकों को पाउडर बनाने के लिए उन्हें मिक्सर में पीस लें।
- अब इस पाउडर में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
- इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें।
- अब ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

7. चंदन और हल्दी पाउडर
बर्फ से भी ज्यादा बेहतर तरीके से चंदन खुले रोमछिद्रों पर असर दिखाता है। वहीं हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा पर मौजूद गंदगी और बैक्टीरिया को साफ करते हैं।
सामग्री
एक चम्मच चंदन पाउडर
एक चम्मच हल्दी पाउडर
एक चम्मच गुलाबजल
तरीका
- चंदन पाउडर और हल्दी पाउडर को एकसाथ मिक्स कर लें।
- अब इस पाउडर में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
- इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें।
- अब ठंडे पानी से चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
