Latest Updates
-
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
आप भी इस तरह घर पर बनाएँ फ्रूट बेस टोनर
त्वचा पर ताजा फलों के फ़ायदों को जानते हुये भी, हम उन्हें कितना इस्तेमाल करते हैं? केवल इनके अकेले इस्तेमाल से आपकी त्वचा की रंगत में ज़्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
फ्रूट्स को मास्क्स, पैक या टोनर के रूप में इस्तेमाल करने से त्वचा की चमक ज़्यादा देर तक रहती है।

इन साधारण तरीकों से फ्रूट बेस टोनर्स घर पर ही तैयार किए जा सकते हैं। इन फलों में विटामिन, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की प्रचुरता है जिससे त्वचा की गुणवत्ता में सुधार होता है और यह जवां होती है।
ध्यान रखें कि आप टोनर्स तैयार करने के लिए ताजे फल ही काम में लें। अन्य बाजारू फ्रूट फेस पैक या मास्क की तरह इन घरेलू फ्रूट टोनर्स की कोई एक्स्पायरी डेट नहीं होती है। इन फ्रूट टोनर्स को घर पर तैयार किया जा सकता है और लंबे समय तक फ्रिज में रखा जा सकता है।

1. खीरा
आधा कप खीरे का जूस
आधा कप ग्रीन टी
खीरे के टुकड़ों को ग्राइंडर में मिलाकर इनका जूस बना लें। इसके बीज हटा दें और केवल जूस ही रखें।
इसमें स्ट्रॉंग ग्रीन बनाएँ और लंबे समय तक ठंडा होने दें।
खीरे का जूस और ग्रीन टी बराबर मात्रा में मिलाएँ और आपका फ्रूट बेस टोनर तैयार है।
आप इस टोनर में एक कप वोडका भी मिला सकती हैं।

2. आम (कच्चे)
4-5 कच्चे आम के बीज
2 लीटर पानी
गहरे बर्तन में पानी और आम के बीजों को डालकर गैस पर उबालें।
उबालने का समय 30 से 45 मिनट रखें।
इसके बाद इसे एक बोतल में डालकर फ्रिज में रखें।
आपका मैंगो बेस स्किन टोनर तैयार है, आप जब चाहें इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

3. सेब
1 मध्यम सेव
1 टेबल स्पून शहद
सेव को साफ कर, छीलकर और टुकड़ों में काटकर इसका पेस्ट बना लें।
अब इसमें शहद मिला लें।
इसे चेहरे और शरीर पर लगाएँ, ज़्यादा समय तक ना छोड़ें।

4. तरबूज
1 गिलास ताजा तरबूज का जूस
1 गिलास आसुत (डिस्टिल्ड) पानी
1 टेबल स्पून सादा वोडका
छीलकर, बीज हटाकर तरबूज के टुकड़े कर लें। ग्राइंडर में डालकर इसका मुलायम पेस्ट बना लें। इस जूस को एक गिलास में डाल लें।
अब तरबोज का जूस, पानी और वोडका को मिला लें और इस तरबूज टोनर को फ्रिज में रखें।

5. पपीता
1 छिला पपीता
½ कप एप्पल साइडर सिरका
छीलकर पपीता को छोटे टुकड़ों में काट लें।
ग्राइंडर में इसका पेस्ट बना लें।
अब इस पेस्ट में एप्पल साइडर सिरका मिलाएँ। जितना हो सके ये ताजा हो।
यह ड्राई स्किन पर बेहतर काम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
