Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
अब चुनिए अपने चेहरे के हिसाब से फेेस क्लीन्ज़र
बाज़ार में नॉर्मल स्किन क्लीन्ज़र्स से लेकर माइल्ड क्लीन्ज़र्स तक मिलते है। आइए जानते है बाज़ार में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के क्लीन्ज़र्स और फेशवॉश के बारे में।
फेसवॉश के लिए साबुन और पानी के अलावा बाज़ार में अन्य कई विकल्प उपलब्ध हैं और क्लीन्ज़र्स इनमें से ही एक विकल्प है। क्लीन्ज़र्स के उपयोग का एक फायदा यह होता है कि यह चेहरे पर जमी हुई धूल, मिट्टी, तेल और अनचाही गंदगी को साफ़ कर देता है।
यदि आपका चेहरा धूल और मिट्टी से ढंक गया है तो आपको हल्के क्लीन्ज़र्स से चेहरा धोना चाहिए। क्लीन्ज़र्स त्वचा की सारी धूल और अशुद्धियों को दूर करके चेहरे को फ्रेश लुक देता है। हर प्रकार की त्वचा के लिए बाज़ार में तरह तरह के क्लीन्ज़र्स उपलब्ध हैं।
सभी क्लीन्ज़र्स में ऑयल वैक्स और पानी के कंटेट के अलावा इनमें विभिन्न प्रकार की त्वचा के अनुसार कई और चीजें भी मिलाते है।
बाज़ार में नॉर्मल स्किन क्लीन्ज़र्स से लेकर माइल्ड क्लीन्ज़र्स तक मिलते है। आइए जानते है बाज़ार में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के क्लीन्ज़र्स के बारे में और फेसवॉश चुनते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. जैल क्लीन्ज़र्स
जैल क्लीन्ज़र्स सभी प्रकार की त्वचा और तैलीय त्वचा के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होते हैं क्योंकि ये त्वचा में अन्दर की परतों तक जाते हैं और मुंहासों को रोकने में मदद करता है। अधिकांश जैल क्लीन्ज़र्स में बहुत अधिक झाग नहीं आता परन्तु इनमें चेहरे से धूल और गंदगी निकालने के लिए आवश्यक झाग पर्याप्त मात्रा में होता है। जैल के रूप में होने के कारण कई लोगों को लगता है कि इससे चेहरा साफ़ नहीं होता परन्तु यह आपकी त्वचा की गहराई से सफाई करता है और चेहरे पर तेल नहीं जमने देता।

2. क्लींजिंग मिल्क
हम में से अधिकांश लोग क्लींजिंग मिल्क को मेकअप रिमूवर की तरह उपयोग में लाते हैं क्लीन्ज़र की तरह नहीं। हालांकि क्लींजिंग मिल्क भी एक माइल्ड क्लीन्ज़र ही है जो रोम छिद्रों की सफाई करता है और त्वचा को नमी प्रदान करता है। क्लीन्ज़र्स सामान्यत: दूध के बने होते हैं जो त्वचा को नरम, चिकना और नम रखते हैं। क्लींजिंग मिल्क की सहायता से चेहरा साफ़ करने से सीबम का स्त्राव नियंत्रित होता है। हालांकि क्लींजिंग मिल्क का उपयोग करने के बाद आपको चेहरे को फिर से साफ़ करना पड़ता है। यदि आप महसूस करते हैं कि क्लींजिंग मिल्क से आपकी त्वचा साफ़ हो और तरोताजा हो गई है तो आपको इसे पुन: धोने की ज़रूरत नहीं होती।

3. सेल्फ फोमिंग क्लीन्ज़र
सेल्फ फोमिंग क्लीन्ज़र्स सामान्य, मिश्र और तैलीय सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयोगी हैं। ऐसे लोग जिनकी त्वचा बहुत अधिक शुष्क, सेंसेटिव (संवेदनशील) है या जिन्हें एक्जिमा की शिकायत है उन्हें सेल्फ फोमिंग क्लीन्ज़र्स का उपयोग नहीं करना चाहिए। सेल्फ फोमिंग क्लीन्ज़र्स को पर्यावरण का मित्र कहा जाता है क्योंकि इन्हें धोने के लिए बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे लोग जिनकी त्वचा बहुत अधिक शुष्क है उन्हें सेल्फ फोमिंग क्लीन्ज़र्स का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे त्वचा की शुष्कता और अधिक बढ़ती है।

4. एक्स्फोलियेटिंग क्लीन्ज़र
एक्स्फोलियेटिंग क्लीन्ज़र सेंसेटिव और बहुत शुष्क त्वचा को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की त्वचा के लिए बहुत उपयोगी होता है। एक्स्फोलियेटिंग क्लीन्ज़र को 3 इन 1 उत्पाद भी कहा जाता है क्योंकि यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है, एक्स्फोलियेट करता है और मेकअप को भी पूरी तरह से निकालता है। मेकअप निकालने के लिए इस क्लीन्ज़र को सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें उपस्थित पदार्थों के आधार पर एक्स्फोलियेटिंग क्लीन्ज़र का उपयोग प्रतिदिन नहीं करना चाहिए।

5.मल्टी टास्क क्लीन्ज़र
मल्टी टास्क क्लीन्ज़र सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयोगी होता है और इसका उपयोग त्वचा की नमी बनाये रखने वाले उत्पाद के रूप में भी किया जाता है। मल्टी टास्क क्लीन्ज़र्स मेकअप निकालने में सहायता करता है और एक उत्तम हाईड्रेटिंग उत्पाद की तरह काम करता है। यह बहुत हल्का होता है और त्वचा को नम बनाता है। यदि आप मेकअप निकालने के लिए इसका उपयोग नहीं करना चाहते तो आप खाली चेहरे पर भी इसका उपयोग कर सकते हैं क्योंकि यह त्वचा को साफ़ करता है और उसे नमी प्रदान करता है। हालांकि मल्टी टास्क क्लीन्ज़र का उपयोग करने के बाद आपको टोनर का उपयोग नहीं करना चाहिए।

6. फोमिंग क्लीन्ज़र
फोमिंग क्लीन्ज़र मिश्र और तैलीय त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। यह त्वचा की सफाई करता है और त्वचा को नमी भी प्रदान करता है। तैलीय त्वचा वाले लोगों के लिए फोमिंग क्लीन्ज़र्स बहुत अधिक उपयोगी होता है क्योंकि यह त्वचा से धूल, पसीना, सीबम और बैक्टीरिया को दूर करता है। इसके अलावा फोमिंग क्लीन्ज़र्स जेब पर भी भारी नहीं पड़ते क्योंकि क्लीन्ज़र की एक ट्यूब कई महीनों तक चलती है।



Click it and Unblock the Notifications
