Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
भूल जाइए महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट और पार्लर, इन 6 ईजी टिप्स से जवानी रखिए बरकरार
बढ़ती उम्र और चेहरे पर उम्र दिखाने वाली झुर्रियां हर महिला के लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। लेकिन एक हेल्दी लाइफस्टाइल से आप चाहें तो बढ़ती हुई उम्र को भी रोक सकती हैं। इस भागमभाग जिंदगी से थोड़ा सा समय निकालकर खुद को देना चाहिए ताकि हम भी अपनी जरुरतों का ध्यान रख सकें, सेल्फ केयरिंग भी उम्र के अलग अलग पड़ाव में बहुत जरुरी होता हैं। कई महिलाएं होती है जो उम्र बढ़ने के साथ ही ब्यूटी पालर्स के ज्यादा चक्कर लगाने लग जाती हैं। लेकिन अपनी डेली रुटीन की थोड़ी सी आदतें सुधारकर आप खुद को जवां बनाए रख सकती हैं। यहां पर हम आपको एंटी एजिंग टिप्स बता रहें हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आप 60 प्लस होने पर भी जवां दिखेंगे...

मॉनिंग बाथ ले
जब आप सुबह उठते हैं, तो सबसे पहले रिलेक्स करें और हल्के गुनगुने पानी से नहाएं। कंधों पर पड़ने वाला गुनगुना पानी आपको ताजगी का अहसास दिलाएगा और सुकून देगा। कोशिश करें कि आप सुबह 7 बजे तक नहा लें।

हेल्दी ब्रेकफास्ट
खाना हमेशा हेल्दी होना चाहिए। अगर आप हेल्दी खाएंगे तभी खुद को यंग फील कर सकेंगे। कुछ-भी खा लेना मतलब बीमारियों को न्योता देना है। अच्छी सोच और अच्छी आदतों के साथ अपनी पसंदीदा कॉफी को दूर करते हुए कैमोमाइल टी लेने शुरू करें। इसके अलावा आप अपनी डाइट में स्मूदी भी एड कर सकते हैं।

समय से करे लंच
इन दो टिप को फॉलो करने के बाद आपको अपना खाना 1 बजे तक खा लेना होगा। पाचन क्रिया को सही तरह से काम करने के लिए यह वक़्त खाने का सबसे बेहतर समय माना जाता है। अगर आपकी पाचन क्रिया स्वस्थ नहीं है, तो ऐसे में आप अपनी हथेली को पेट पर रखें और 10 बार घड़ी की दिशा में और 10 बार घड़ी की उल्टी दिशा में घुमाए। साथ ही एक अदरक की टॉफी मुंह में डालें। आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा।

ज्यादा धूप से बचें
अगर आप ज्यादा समय धूप में बिताते हैं तो उसे कम कर दें। धूप से बहुत जल्द त्वचा पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। अगर हां आपका काम ही फील्ड का है तो फिर आप ग्लव्स आदि पहन कर निकलें। चेहरे को भी ढक कर रखें। जिससे सीधी धूप आपकी त्वचा पर न पड़े।

पर्याप्त हाइड्रेटेड
त्वचा में झुर्रियां पड़ने का प्रमुख कारण अपर्याप्त हाइड्रेशन भी है। इसकी कमी से त्वचा से नमी व लचीलापन खतम हो जाता है। इसके लिए आपको पानी भरपूर पीना होगा। इसके अलावा और दूसरे तरल पदार्थों का सेवन बेहद जरूरी है।

निकाले 10 मिनट
अगर आप अपनी किसी मीटिंग या प्रेजेंटेशन से स्ट्रेस्ड हो जाते हैं, तो खुद के लिए 10 मिनट का समय ज़रूर निकालें। बालों और मेकअप को ठीक करते हुए रिलेक्स हो जाएं।

वर्कआउट से पहले आराम करें
वर्कआउट करने से पहले यह ज़रूर सोचें कि क्या आप थकान तो महसूस नहीं कर रहे हैं। अगर आप अंदर से कमजोर या थका हुआ फील कर रहे हैं, तो आराम करें और खुद को चार्ज करें।

ब्यूटी स्लीप
रात में 9 बजे तक सोने की कोशिश करें। पूरे दिन में हुई चीजों को न सोचते हुए खुद की थकान को दूर करने के लिए शांत जगह पर बैठें और मेडिटेशन करें। मेडिटेशन करने के लिए आप कुछ अच्छे और सुकून देने वाले अरोमा ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप एसेंशन ऑयल को अपने तकिए पर डालकर भी सो सकते हैं। इससे आपको नींद तो अच्छी आएगी ही, साथ ही आपको पूरी रात सुकून भी मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
