Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दूसरे का टॉवेल यूज करने से आपके चेहरा का हो सकता है बुरा हाल
कुछ लोगों की आदत होती है कि वो बिना सोचे समझे ही किसी का भी टॉवेल यूज कर लेते हैं, न तो भी किसी का टॉवेल यूज करने से ना ही अपना टॉवेल शेयर करने से हिचकिचाते नहीं है। लेकिन उनकी ये शेयरिंग इज केयरिंग वाली आदत उनकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं!
शायद आपको यह पता नहीं है कि इस गलत आदत की वजह से आप इन्फेक्शन के शिकार हो सकते हैं और आपके चेहरे पर मुंहासे भी निकल सकते हैं। इसलिए कोई भी मौसम हो या कोई भी स्थिति हो दूसरों का टॉवेल यूज नहीं करना चाहिए। दूसरे का तौलिया छोडि़ए हमें खुद का टॉवेल भी दो दिन से ज्यादा यूज नहीं करना चाहिए।

बचपन में भी आपने कई किताबों में पढ़ा होगा कि तौलिया, टूथब्रश और ऐसी ही कुछ पर्सनल केयर की चीजें कभी किसी और के साथ शेयर नहीं करनी चाहिये। इस बात पर अमल करना बहुत ज़रूरी है। आपको बता दें कि गर्मियों या बरसात के मौसम में तौलिया ठीक से सूख नहीं पाता है और उसमें नमी के कारण बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। आपको तौलिया देखने में साफ़ सुथरा लग सकता है लेकिन उसमें बहुत अधिक मात्रा में धूल, मेकअप ऑयल और डेड स्किन सेल्स मौजूद होते हैं जो बैक्टीरिया को पनपने के लिए अनुकूल माहौल उत्पन्न करते हैं।
हाल ही में अमेरिकन जर्नल ऑफ़ इन्फेक्शन कंट्रोल में प्रकाशित एक शोध के अनुसार इस्तेमाल किये हुए तौलिये में इ कोली (E Coli ) नामक बैक्टीरिया काफी तादात में पाए जाते हैं जो कि बहुत तेजी से फंगल इन्फेक्शन फैलाते हैं। जब आप उसी तौलिये को अपने चेहरे से रगड़ते हैं तो वे बैक्टीरिया आपके चेहरे से चिपक जाते हैं और रोमछिद्रों में इकठ्ठे हो जाते हैं। आगे चलकर इन्ही बैक्टीरिया के कारण कील मुहांसों की समस्या हो जाती है।

इन बातों का ध्यान रखें
- अपने तौलिये को हर दो दिन के अंतराल पर धोयें और उसे तेज धूप में अच्छे से सुखाएं। कभी भी गीले तौलिये को बाथरूम में ऐसे पड़े न रहने दें। सबसे ज्यादा बैक्टीरिया गीले तौलिये में ही पनपते हैं।
- जब आप इन्हें फोल्ड करके आलमारी में रखें तो इस बात का ध्यान रखें कि तौलिये पूरी तरह सूखे होने चाहिये।
- एक और बात का ध्यान रखें कि जिस तौलिये से पूरे शरीर को पोछते हैं उससे मुंह ना पोछें मतलब कि पूरी बॉडी के लिए अलग तौलिया रखें और फेस के लिए अलग तौलिये का इस्तेमाल करें। इससे मुहांसों का ख़तरा काफी कम हो जाता है।
- किसी के घर जायें तो मुंह पोछने के लिए घर से टिश्यू पेपर लेकर जायें या उनके घर में मौजूद टिश्यू पेपर का ही इस्तेमाल करें लेकिन उनके तौलिये का इस्तेमाल भूलकर भी ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
