Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
त्वचा को खूबसूरत बनाए रखते हैं ये प्राकृतिक तेल

आजकल धूल-मिट्टी और बढ़ते प्रदूषण की वजह से त्वचा बेजान हो रही है और अपनी प्राकृतिक चमक खोती जा रही है। वैसे तो मार्केट में कई तरह के स्किन केयर प्रॉडक्ट्स उपलब्ध हैं लेकिन प्राकृतिक नुस्खे सबसे ज्यादा असरदार और फायदेमंद होते हैं। ऐसे कई ऑयल्स भी मौजूद हैं जिनसे आप अपनी त्वचा का ध्यान रख सकते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे एसेंशियल ऑयल्स के नाम बताने जा रहे हैं जो आपकी त्वचा का ख्याल रखेंगें।

नारियल तेल
इस सूची में सबसे ऊपर नारियल तेल का नाम आता है। ये चेहरे, शरीर, होठों को नमी प्रदान करता है। नारियल तेल में कई फैटी एसिड्स होते हैं जो त्वचा की कोशिकाओं को नमी प्रदान करते हैं।

बादाम तेल
ओमेगा 3 फैटी एसिड और गुड फैट्स से युक्त बादाम शरीर को मॉइश्चराइज़ करने का काम करता है। बादाम का तेल हाइपोएलरजनिक होता है जोकि त्वचा के लिए फायदेमंद रहता है। एग्जिमा, सोरायसिस में भी बादाम तेल फायदेमंद रहता है।

ऑलिव ऑयल
डैंड्रफ और सिर में खुजली की समस्या से ऑलिव ऑयल निजात दिलाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल यौगिक मौजूद होते हैं। सप्ताह में एक बार आधा कप ऑलिव ऑयल से सिर की मालिश करने से डैंड्रफ और खुजली से राहत मिलती है। तेल लगाने के 20 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें। आप विटामिन युक्त ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सूर्य से त्वचा को हुए नुकसान की भरपाई भी ऑलिव ऑयल से की जा सकती है।

जोजोबा ऑयल
त्वचा को मुलायम बनाने के लिए आप जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रूखी और कमज़ोर बालों के लिए जोजोबा ऑयल बहुत फायदेमंद रहता है। इस तेल से मालिश करने के 10 से 20 मिनट के बाद बालों को शैंपू से धो लें।

तिल के बीज का तेल
इस तेल में त्वचा को सुंदर बनाने वाले फैटी एसिड्स जैसे ओलेइक, पाल्मिटिक, स्टिएरिक और लिनोलेइक एसिड होता है जोकि त्वचा को मुलायम रखता है। इससे रक्त प्रवाह भी तेज होता है।

अनार के बीज का तेल
इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और अनार के बीज सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ये एंटी एजिंग का काम भी करता है साथ ही रंगत निखारने में भी ये काम आता है।

लैवेंडर ऑयल
लैवेंडर ऑयल को खुशबू और सैंट के लिए जाना जाता है। लैवेंडर त्वचा को टाइट करने और उसे धूल, प्रदूषण और यूवी किरणों से बचाने में मददगार साबित होता है इसलिए ये एंटी एजिंग का भी काम करता है। इसे आप अपनी दिन या रात की क्रीम के साथ मिक्स कर त्वचा पर लगा सकते हैं।

टी ट्री ऑयल
एक्ने, ब्लैकहैड्स और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कई ऐसे यौगिक मौजूद होते हैं जो शुष्क और फटी त्वचा की मरम्मत करने का काम करते हैं। कॉटन बॉल को इस तेल में भिगोकर अपनी त्वचा पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

सूरजमुखी के बीजों का तेल
विटामिन ई से युक्त सूरजमुखी के बीजों का तेल त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करता है। कोहनी और घुटनों पर इस तेल की कुछ बूंदों को लगा सकते हैं या फिर पूरे शरीर पर भी इसे लगा सकते हैं। ये त्वचा को पोषक देकर उसे नमी प्रदान करता है।

रोज़ ऑयल
गुलाब ना सिर्फ देखने में खूबसूरत होते हैं बल्कि इसका तेल भी त्वचा को मॉइश्चराइज़ कर उसे आराम देता है। इसमें स्ट्रेस से राहत दिलाने वाले यौगिक भी मौजूद होते हैं। विटामिन ए, सी, डी और ई से युक्त गुलाब जल को तो आप रोज़ाना इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
