Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
स्किन से जुड़ी ये झूठी अफवाहें, जिन्हें मानते आए हैं आप सच

दादी नानी और बड़े बुज़ुर्गों से ना जानें स्किन से जुड़ी आपको कितने ही नुस्खे मिले होंगे। बिना उसकी सच्चाई का पता लगाए हम उन पर यक़ीन कर लेते हैं और दूसरों को भी वो सलाह देने लगते हैं। लेकिन अब वक़्त आ चुका है कि हम बिना जांच पड़ताल किए गलत सूचना किसी को ना दें।
इस आर्टिकल के ज़रिये आपको मदद मिलेगी त्वचा से जुड़ी प्रचलित और सुनी सुनाई अफवाहों की सच्चाई जानने में। अब से अगली बार से ऐसी कोई अफवाह या गलत सूचना आपकी नज़र में आए तो आप न सिर्फ उसे ठीक करें बल्कि किसी और को अपनी स्किन खराब करने से भी बचाएं।

मेकअप करने से होते हैं पिंपल्स
ये कई बार लोगों से सुना है कि रोज़ाना या ज़्यादा मेकअप करने से चेहरा खराब हो जाता है और पिंपल्स भी हो जाते हैं। बहरहाल, ये पूर्ण रूप से एक अफवाह मात्र है। हां, अगर आप गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करेंगी तो त्वचा से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। लेकिन यदि आप सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं तो आपकी स्किन को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। इसलिए अब से आप जो भी ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदें तब ध्यान रखें कि वो आपके स्किन को सूट करता हो।

उम्र बढ़ने पर ही दिखते हैं एजिंग स्पॉट
हर बार ऐसा नहीं होता है कि एज स्पॉट उम्र बढ़ने की वजह से ही नज़र आए। ना ही हाथ में पड़ने वाली झांइयों का इससे रिश्ता है। चेहरे या हाथों की त्वचा पर ये पड़ने वाले निशान बिना किसी प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किये सूरज की रोशनी के ज़्यादा संपर्क में आने से भी हो सकता है। स्किन के खराब होने की सबसे बड़ी वजह सूर्य की खतरनाक किरणें है।

चेहरा बार बार धोने से होता है एक्ने
ये अफवाह तो आप कई बार सुन चुके होंगे। हमारी त्वचा ज़रूरी तेल उत्पन्न करती है जो स्किन के लिए ज़रूरी है। बार बार चेहरा धो देने से ये ज़रूरी ऑयल भी धूल जाता है और इससे त्वचा रूखी हो जाती है।

स्किन को मॉइशचराइज़ करने के लिए पानी पिएं
इसमें कोई दो राय नहीं है कि पानी टॉक्सिन्स और अशुद्धि बाहर निकाल कर स्किन को ग्लोइंग बना सकता है लेकिन त्वचा को हाईड्रेट रखने के लिए सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है। कई बार ड्राई स्किन होने के पीछे जेनेटिक कारण होते हैं और फिर ऐसी स्थिति में सिर्फ पानी समस्या को नहीं संभाल पाता। ऐसे में आपको अपनी त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए लोशन की मदद लेनी चाहिए।

बादल होने पर SPF प्रोटेक्शन की ज़रूरत नहीं
ये बिल्कुल गलत है। बादलों की वजह से सूरज नज़र नहीं आ रहा है तो इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है की आप सनस्क्रीन ना लगाएं। अगर धूप नहीं है फिर भी उसकी किरणें आपकी त्वचा को टैन करके बेजान बना सकती हैं। मौसम चाहे जैसा भी हो घर से बाहर निकलते वक़्त सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं।

स्क्रब करने से त्वचा हो जाएगी ऑयल-फ्री
एक्सफोलिएशन या स्क्रबिंग की मदद से चेहरे की डेड स्किन हटाने में मदद मिलती है जिससे चेहरा स्वस्थ रहता है और ग्लो करता है। लेकिन ये बिल्कुल गलत है की रोज़ाना त्वचा को स्क्रब करने से ऑयल कंट्रोल में मदद मिलती है और चेहरे पर चिपचिपापन नज़र नहीं आता। दरअसल, सच्चाई तो ये है कि स्क्रब के ज़्यादा इस्तेमाल से स्किन डैमेज हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
