Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
इन नुस्खों से हटाएं ब्रा के जमे हुए ज़िद्दी और पुराने निशान
ब्रा महिलाओं के डेली जरुरत में से एक है, अच्छे फिगर के साथ ही शरीर को भी ये चुस्त और दुरुस्त बनाती है। लेकिन डेली रुटीन में पहनने की वजह से ये हमारी स्किन से एकदम चिपकी हुई रहती है। सुडौल और सुंदर स्तनों के लिए ब्रा अमूमन महिलाएं हमेशा ही पहनती हैं और अगर वो ब्रा काफी टाइट है तो आपके कंधे, पीछ और सीने पर निशान बन जाते हैं। ऐसे में सबसे पहले तो आपको सही साइज़ की ब्रा पहनना शुरू करना चाहिए। साथ ही कोशिश करें कि जब रात में आप सोती हैं तो ब्रा उतार कर सोएं। इससे आपके ब्रेस्ट और उसके आसपास की स्किन को सांस लेने की जगह मिलेगी। इसके अलावा पहले से पड़ चुके ब्रा के निशानों को दूर करने के लिए आप ये तरीके अपना सकती हैं।

ढीली स्ट्रैप - ये सबसे आसान तरीका है। दरअसल ब्रा की स्ट्रैप इलास्टिक की बनी होती हैं। इसमें ढीला और टाइट करने का विकल्प भी होता है। आप अपनी जरूरत के अनुसार ब्रा की स्ट्रैप को ढीला करें ताकि ये आपकी त्वचा पर कोई निशान ना छोड सकें। ये तरीका हमेशा के लिए अपनाएंगी को आपको ब्रा के कंधों और पीठ पर पड़ने वाली समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।
पेट्रोलियम जैली लगाएं - अगर आप अपनी ब्रा स्ट्रेप या इलास्टिक से परेशान रहती है तो पेट्रोलियम जेली आपके काफी काम आ सकती है। पेट्रोलियम जेली आपकी त्वचा को मुलायम बनाती है। इसे शरीर के उस हिस्से पर लगाएं जहां ब्रा की इलास्टिक आपको अधिक तंग महसूस होता है। इससे आपकी त्वचा की पूरी देखभाल हो जाती है, उसपर न स्क्रैच पड़ते हैं न ही रैशिज़ होते हैं। अगर पहले से निशान है तो वो भी धीरे-धीरे कम हो जाते हैं।
स्क्रब करें - ब्रा काफी टाइट होती है जिसकी वजह से स्किन काली पड़ जाती है। ये दाग देखने में अच्छे नहीं लगते। अगर आपको ये समस्या है तो आप स्क्रबिंग करके इसे दूर कर सकती हैं। अपने पूरे ब्रा एरिया की स्क्रबिंग अच्छी तरह से करें। इससे इस एरिया की डेड स्किन निकल जाएगी। हफ्ते में एक बार नहाते हुए स्क्रबिंग करेंगी तो आपके ऐसे निशान नहीं पड़ेंगे।
मॉश्चुराइज़र - आप अपने चेहरे, हाथ और पैर पर तो मॉश्चराइज़र लगाती होंगी, लेकिन ब्रेस्ट पर नहीं। आपको अपनी ब्रेस्ट को भी मॉइश्चुराइज़ करना चाहिए। इससे आपकी स्किन मुलायम होती है और रैशिज़ नहीं पड़ते। मॉश्चुराइज़ करते हए थोड़ा मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है जिससे ब्रा के निशान कम होते हैं।
ऐलोवेरा जेल - ये जेल बाज़ार में काफी आसानी से मिल जाता है। रात में सोते वक्त अपनी त्वचा पर एलोवेरा लगाएं और सुबह तक इसकी ठंडक आपना जादू बिखेर चुकी होगी। धीरे-धीरे आपकी स्किन पर पड़े ब्रा के निशान कम होने लगेंगे।
हल्दी नींबू का लेप - हल्दी स्किन का रंग निखारने का काम करती है। नींबू का रस नैचुरल ब्लीच होता है। थोड़ी हल्दी में नींबू का रस मिलाकर आप अपने ब्रा के निशानों पर लेप की तरह लगाएं। 10-15 मिनट के बाद धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करने से ब्रा के दाग नैचुरली दूर हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
