Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
DIY: गर्मियों में डल पड़ गए चेहरे की रौनक लौटाता है ये फैसपैक, ये है इसकी रेसिपीज
ब्लूबैरी हमारे देश में आसानी से नहीं मिलते हैं, ये यूएसए और यूरोप फल है। लेकिन पिछले कई समय से ब्लूबैरीज की बढ़ती लोकप्रियता के कारण अब ये दूसरे देशों में भी मिलने लगा हैं। हालांकि ये बैरीज दिखने में तो छोटी होती है लेकिन इनके फायदे बहुत होते हैं। ये न सिर्फ खाने में टेस्टी और हेल्दी होते है बल्कि ये चेहरे के लिए भी किसी चमत्कार से कम नहीं होते हैं।

ब्लूबैरी में एंटीऑक्सीडेंट के अलावा कई तरह के गुण मौजूद होते हैं, इसे चेहरे पर लगाने से मुरझाया हुआ चेहरा भी खिल जाता है। इस फल में भरपूर मात्रा विटामिन सी और के, मैग्नीज, और फाइबर के गुण होते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको ब्लूबैरीज से जुड़ी अलग- अलग रैसिपीज बता रहे हैं जिससे कि हम ग्लोइंग चेहरा पा सकते हैं।

ब्लूबैरी और योर्गट फेस मास्क
ब्लूबैरी को मिक्सर में ब्लेंड करें। अब उस प्यूरी को ग्रीक योगर्ट में मिलाएं। अब इसे अपने फेस में अप्लाई करें और 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। उसके बाद सादे ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह त्वचा संबंधी कई बीमारियों में भी सहायक है।

ब्लूबैरी और एलोवेरा मास्क
ब्लूबैरी और एलोवेरा मास्क आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स के लिए बहुत अच्छा होता है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए आप कुछ ब्लूबैरीज और एलोवेरा जेल के साथ अच्छे से मैश कर लें। उन्हें एक साथ मैश करके जब पेस्ट तैयार हो जाए तो उसे अपनी आंखों के नीचे हल्के से लगाएं। कुछ देर लगाए रखने के बाद हल्के गुनगुने पानी के साथ इसे साफ कर लें। इसके नियमित इस्तेमाल से आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स गायब हो जाएंगे।

ब्लूबैरी और लेमन मास्क
ब्लूबैरी के पाउडर के साथ ओट्स, बादाम और एक चम्मच ताजा नींबू का रस मिलाएं। लगभग 15 मिनट के लिए इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाकर रखें और फिर सादे पानी से धो लें। यह मास्क ऑयली स्किन के लिए बहुत अच्छा है। नींबू विटामिन सी और मिनरल्स का बहुत अच्छा स्त्रोत है। विटामिन सी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।

ब्लूबैरी और शहद
चेहरे पर इंस्टेंट चमक पाने के लिए आप ¼ कप ब्लूबैरी को जैतून के तेल में मिलाएं। अब उस पेस्ट में एक चम्मच शहद डालें और उन्हें एक साथ ब्लेंड करें। पेस्ट तैयार होने पर उसे अपने चेहरे पर लगाएं और तकरीबन 20 मिनट तक छोड़ दें। अब अपने चेहरे को अच्छे से धो लें

ब्लूरी और हल्दी मास्क
हल्दी सेहत और त्वचा दोनों के लिए गुणकारी है। ब्लूबैरी और टरमरिक मास्क त्वचा से मुंहासे दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा यह मास्क आपकी त्वचा में निखार भी लाता है। ब्लूबैरी के साथ आप एक छोटा चम्मच हल्दी मिक्स करें और अच्छे से मैश करें। इसके बाद आप उसमें एक चम्मच नींबू का रस डालें और मिलाएं। अब आप इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें और कुछ देर बाद पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
