Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
स्किन पर लग गया है हेयर डाई तो इन तरीकों से छुड़ाएं उसके निशान
चाहे आप जितने भी धैर्य और सावधानी के साथ घर पर बैठ कर हेयर डाई लगा लें, इस दौरान थोड़ा बहुत डाई तो त्वचा पर लग ही जाता है। माथे पर, कान के पास त्वचा पर या फिर हाथ में या फिर कहीं ना कहीं डाई के निशान रह ही जाते हैं।
डाई का रंग त्वचा पर दिखने लगता है और यहीं से परेशानी शुरू होती है। त्वचा पर रंग लगने के बाद लोग शुरुआत में ही उसे पानी से साफ कर लेते हैं। कई बार त्वचा से डाई का निशान जाने में कुछ दिन लग जाते हैं।

आपको ऐसे समय में ज्यादा हड़बड़ाने की जरूरत नहीं है। इस लेख में कुछ ऐसे तरीके बताये गए हैं जो आपकी त्वचा से डाई के निशान छुड़ाने में मदद करेगा।

नेल पॉलिश रिमूवर
रुई के टुकड़े को नेल पॉलिश रिमूवर में भिगाएं और फिर जिस जगह पर डाई के निशान है वहां उसे रगड़ें। जब आप नेल पॉलिश रिमूवर को त्वचा पर लगाएंगे, उस वक्त आपको थोड़ा सा सेंसेशन महसूस होगा मगर आप इससे अपनी त्वचा को साफ करना जारी रख सकते हैं। लेकिन यदि आपको नेल पॉलिश रिमूवर से एलर्जी है तो इस विधि को ट्राई ना करें।

टूथपेस्ट
इस विधि के लिए आपको सही टूथपेस्ट का चुनाव करना है और प्रभावित त्वचा पर जितना जल्दी हो सके लगाना है। आप टूथपेस्ट की मदद से उस जगह को स्क्रब करें और फिर धो लें। याद रहे कि टूथपेस्ट को थोड़े समय तक उस जगह पर लगा रहने दें।

ऑयल्स
जब त्वचा से हेयर डाई के निशान हटाने की बात आती है तब दो ऑयल बेहतर ढंग से काम करते हैं - बेबी ऑयल और ऑलिव ऑयल। आप थोड़ा सा तेल लें लें और जिस जगह पर दाग है वहां लगाकर उसे हल्के हाथों से रगड़ें। उसके बाद उसे धो लें। आप बेहतर नतीजे चाहते हैं तो तीन से पांच बार इसे दोहराएं।

प्रोफेशनल डाई रिमूवल
आपकी त्वचा पर कितना ज्यादा डाई लग गया है उसे ध्यान में रखते हुए आप ये ऑप्शन चुन सकते हैं। अगर आप घर पर इसे नहीं छुड़ा पा रहे हैं तो आप इसके लिए प्रोफेशनल की मदद लें। सैलून में प्रोफेशनल डाई रिमूवल ट्रीटमेंट मौजूद होते हैं। अगर स्थिति ज्यादा खराब हो चुकी है तो आप यही तरीका ट्राई करें।

पेट्रोलियम जेली
त्वचा से हेयर डाई के निशान हटाने का सबसे आसान तरीका है पेट्रोलियम जेली। आप थोड़ा ज्यादा सा जेली लें और प्रभावित जगह पर लगएं, अब इसे कॉटन पैड की मदद से रगड़ें। हो सकता है शुरुआत में आपको इसका असर दिखाई ना दे लेकिन लगातार इस्तेमाल से दाग पूरी तरह से चला जायेगा। ये तरीका बाकि ऑप्शन की तुलना में सस्ता भी है।

मेकअप रिमूवर
आम दिनों में जैसे आप मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करती हैं, ठीक उसी तरह डाई के निशान पर भी इसका इस्तेमाल करना है। आप रुई के टुकड़े पर मेकअप रिमूवर लें और उस जगह को हल्के हाथों से रगड़ें। एक मिनट तक ऐसा करें। आपको असर जरूर नजर आएगा।

बर्तन साफ करने वाला लिक्विड
जैसे ही आप अपनी त्वचा पर हेयर डाई का निशान देखें वैसे ही सीधा किचन का रुख कर लें और थोड़ा सा डिश वॉश लिक्विड लें। अगर ये लिक्विड नींबू वाला है तो ज्यादा बढ़िया है। आप इस लिक्विड में बेकिंग सोडा मिला सकती हैं और फिर कॉटन पैड या फिर कपड़े की मदद से उस जगह पर रगड़ सकती हैं। एक मिनट तक रुकें और फिर पानी से साफ़ कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
