Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
चेहरे की रंगत और बालों को मुलायम करने के लिए लगाएं बकरी का दूध
हर महिला अपनी स्किन और बालों को लेकर काफी सचेत रहती है। हर किसी की चाहत होती है कि उनके बाल मुलायम हो और चेहरे का रंग निखारा हुआ हो। लेकिन बदलते लाइफस्टाइल के चलते बालों और स्किन का ध्यान रखना मुश्किल हो जाता हैं। जिस वजह से बालों में रुखापन हो जाता है।

अगर आप भी अपने बालों और स्किन के रुखेपन से परेशान है तो हमारा ये आर्टिकल आपके बहुत काम आ सकता हैं। इस आर्टिकल में बकरी के दूध के बारें बताया जाएगा, कि किस तरह से बकरी का दूध बालों और स्किन के लिए फायदेमंद है।

ग्लोइंग स्किन
बिजी लाइफ के चलते कई बार त्वचा बेजान हो जाती है, अगर आप केमिकल का प्रयोग नहीं करना चाहती हैं, तो बकरी का दूध आपके लिए बहुत ही मददगार साबित होगा। बकरी के दूध से स्किन ग्लोइंग हो जाएगी। ड्राई स्किन पर रुई की मदद से बकरी का दूध पूरे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर के लिए इस ऐसे छोड़ दे। उसके बाद पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से त्वचा का रुखापन दूर हो जाएगा। साथ ही चेहरे में निखार आएगा.

दाग धब्बे
बकरी के दूध के इस्तेमाल से चेहरे के दाग धब्बे कम हो जाएंगे। अगर आप दाग धब्बों की वजह से काफी परेशान चल रहे हैं। तो बकरी दूध का प्रयोग कर चेहरे के दाग धब्बों से छुटकारा पाएं।
एवरग्रीन रेखा की ग्लोइंग स्किन का राज, दमकती त्वचा के लिए करवाती हैं अरोमा थेरेपी

बेजान बाल
समय की कमी की वजह से आप अपने बालों का ख्याल नहीं रख पा रहे हैं जिसकी वजह से आपके बाल बहुत ड्राई और डल हो गए हैं। बालों में तेल लगाने का समय नहीं है तो शैंपू करने से पहले बालों में बकरी का दूध लगा लें। दूध लगाने के बाद शैंपू करें। इससे आपके बालों का रुखापन कम हो जाएगा।

झड़ते बाल
बकरी का दूध ना केवल बालों का रुखापन दूर करता है बल्कि बालों का झड़ना भी कम करता हैं। बकरी के दूध में प्रोटीन होता हैं। सर धोने से पहले बालों में बकरी का दूध लगाने से बालों का झडना कम हो जाता हैं।

बालों की जड़े मजबूत
बकरी के दूध में लैक्टोज और कैल्शियम पाया जाता है। लैक्टोज और कैल्शियम स्किन में ड्राईनेस को कम करता है। जिसकी वजह से जड़े मजबूत होती हैं। बालों में बकरी के दूध से मालिश करने के कुछ देर बाद बाल धो लें।

क्यों है बकरी का दूध खास
दूध प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। लेकिन बकरी के दूध में प्रोटीन के साथ साथ लैक्टोज, पोटेशियम पाया जाता है। जो स्किन और बालों के साथ साथ इम्यून सिस्टम को बढ़ता है। इसलिए बकरी का दूध बहुत ही फायदेमंद है।



Click it and Unblock the Notifications
