Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बालों में लाल कलर के लिए केमिकल नहीं, गुड़हल के फूल का करें यूज
आजकल के बिजी लाइफस्टाइल और खान पान की वजह से कम उम्र में लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। सफेद बालों को छिपाने के लिए लोग केमकिल वाले कलर का इस्तेमाल करते हैं। केमिकल वाले कलर के इस्तेमाल करने से सफेद बाल भले ही छिप जाते है लेकिन इससे बालों को काफी नुकसान होता है।

केमिकल वाले नुकसान से बचने के लिए कलर का नहीं बल्कि घरेलू तरीके को का इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों में नेचुरल कलर करने के लिए आप लाल गुड़हल के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गुड़हल फूल के फायदे
गुड़हल के फूल बालों को ना केवल नेचुरल रंग देते है बल्कि बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है। गुड़हल के फूल बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए काफी मददगार साबित होता है। गुड़हल के फूल बालों के ड्रैंडफ को कम करता है। बालों को कलर करने के लिए गुड़हल का फूल काफी फायदेमंद होता है।

नैचुरल हेयर कलर बनाने का तरीका
कलर बनाने के लिए एक कप गुड़हल फूल की पंखुड़ियां, 2 कप पानी, स्प्रे बॉटल और कंघी। कलर बनाने के लिए एक पैन में पानी डालें उसे गर्म करें। गर्म पानी में फूल की पत्तियों को डालें, ताकि पत्तियो का सारा रंग पानी में उतर जाए। 15 से 20 मिनट तक पानी को गर्म करें। अब पानी ठंडा होने दें। इसके बाद पानी छान लें, और एक स्प्रे बोटल में डालें।

कैसे करें बालों को कलर
बालों में नेचुरल कलर करने के लिए बालों को धोकर सुखा लें। इसके बाद आप अपने बालों में कलर का छिड़काव करें। कंघी की मदद से कलर को पूरे बालों में फैला दें। ताकि सारे बालों में कलर फैल जाए। बालों में हेयर कलर 1 घंटे तक सुखने दें। इसके बाद बालों को ठंड़े पानी से धो लें। इससे बालों में लाल रंग देखने को मिलेगा।

झड़ते बाल
गुड़हल फूल के इस्तेमाल से बेजान बालों में जान आती हैं। गुड़हल फूल बालों को मजबूत बनाने के साथ साथ बालों का झड़ना भी कम करता हैं। अगर आप अपने झड़ते बालों को लेकर काफी परेशान चल रही है तो आप भी गुड़हल स्प्रे को बालों में यूज कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
