Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
गर्मियों में मास्क पहनने से मुंहासे या पिंपल की हो गई है परेशानी तो चेहरे पर लगाएं ये आयुर्वेदिक फेस पैक
कोरोना वायरस से बचने के लिए में इस भयकंर गर्मी में भी मास्क पहनना जरुरी है। गर्मियों में दिनभर मास्क पहनने से चेहरे पर पिंपल, रैशेज, खुजली और जलन होती है।

ऑफिस जानी वाली महिलाएं चेहरे पर पिंपल से बहुत ही परेशान है। गर्मियों में लंबे समय तक मास्क पहनने से चेहरे पर पिंपल और एक्ने हो रहे हैं। अगर आप भी पिंपल से परेशान हैं तो आयुर्वेदिक फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पिंपल से निजात पाने के लिए क्या करें
एंटीबॉयोटिक क्लींजर से चेहरा साफ करकें चेहरे पर साफ मास्क पहने हैं। पिंपल से छुटकारा पाने के लिए कॉटन मास्क का इस्तेमाल करें। मास्क हटाने के बाद चेहरे को अच्छे से साफ करें।

नीम फेस पैक का इस्तेमाल
चेहरे पर पिंपल से छुटकारा पाने के लिए नीम बहुत ही फायदेमंद होता है। बेदाग और क्लीन स्किन के लिए नीम के फेस पैक का इस्तेमाल करें। नीम की 10 से 20 पत्तियों को उबालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं। नीम का फेस पैक चेहरे के बैक्टीरिया और कीटाणुओं को खत्म कर पिंपल को दूर करने में मदद करता है।

चंदन फेस पैक
गर्मियों में ठंडक के लिए चंदन का फेस पैक लगाएं। चंदन का फेस पैक लगाने से पिंपल खत्म हो जाता है। चंदन का फेस पैक लगाने से चेहरे पर ग्लो बढ़ता है। चंदन का फेस पैक लगाने के लिए 2 चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें गुलाबजल मिलाएं। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे धो लें।

पुदीने का फेस पैक
पुदीने में एंटी बैक्टीरियल पाया जाता है जो कि स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। पुदीने की पत्तियों का रस निकाल कर पिंपल में लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें। पुदीने का रस को चेहरे पर लगाने से ठंडक भी मिलेगी।

हल्दी फेस पैक
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण है जो कि त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हल्दी का फेस पैक दाने, रैशेज, घाव को दूर करने में मदद करता है। पिंपल से निजात पाने के लिए हल्दी में गुलाबजल और दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार इस फेस पैक लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications