Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
डार्क सर्किल्स के लिए किसी जादू से कम नहीं ‘क्लोव ऑइल’

बढ़ते प्रदूषण और बदलती जीवनशैली के चलते शरीर और त्वचा पर बहुत से नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। जैसे कि स्किन का डल होना और पिम्पल्स इत्यादि, इन्हीं में से एक समस्या है आंखों के नीचे गहरे काले गड्ढे होना। आप इन डार्क सर्किल्स से छुटकारा पाने के लिए बहुत सी तरकीबें अपना भी चुके हैं। लेकिन नींद पूरी न होने पर,लेट सोने पर और तनाव की वजह से यह बार-बार आ ही जाते हैं। आज हम आपके लिए आपकी रसोई से ही एक ऐसा नुस्खा लाए हैं जिससे कारगार रूप से आपको इन काले गड्ढों से छुटकारा मिल जाएगा। रसोई की इस दवा का नाम है 'क्लोव ऑइल' यानी कि 'लौंग का तेल'। दांत के दर्द में राहत देने के साथ ही लौंग का तेल डार्क सर्किल्स के केस में किसी जादू से कम नहीं।

डार्क सर्किल्स होने के कुछ कारण
कम या फिर ज्यादा नींद लेना।
सही तरीके से डाइट न ले पाना।
आराम न करना।
न्यूट्रिशियंस की कमी की चलते कमजोरी आना।
बहुत ज्यादा मेकअप करना।
त्वचा मे संक्रमण होना, जैसे कि एग्जिमा और खुजली।
नाक में एलर्जी होना।
ज्यादा देर तक धूप में रहना।
इतना ही नहीं डार्क सर्किल्स होना, आपके जीन पर भी निर्भर करता है। अगर आपके परिवार में किसी को पहले यह हो चुका है तो आपके केस में भी चांस ज्यादा है। कुछ लोगों में तो आंखों के नीचे यह काले गड्ढे एक उम्र के बाद अपने आप चले जाते हैं।

लौंग तेल के लाभ
लौंग तेल में पाए जाने वाले विटामिन्स और न्यूट्रिशियंस त्वचा के लिए बहुत गुणकारी हैं। विटामिन A, सोडियम, कैल्शियम, जिंक और फास्फोरस से मिलकर बना होता है लौंग का तेल। इतना ही नहीं, लौंग के तेल में एन्टीबैक्टिरियल, एन्टीफंगल और एंटिसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। जिस वजह से स्किन जवां और ग्लोइंग नजर आने लगती है। अपने इन्हीं गुणों के कारण लौंग तेल त्वचा की बहुत सी समस्याओं के लिए बेहतरीन घरेलू नुस्खा माना जाता है।

आंखों के नीचे कैसे लगाएं
लौंग तेल के बेहतरीन नतीजों के लिए इसे बहुत से तरीको से इस्तेमाल में ला सकते हैं। आंखों के नीचे इसे लगाते वक्त, इसे पहले फ्रेंकएसेंस (घूना, एक तरह की खुशबू वाला चिपचिपा पदार्थ, जो कि परफ्यूम बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है) मिक्स करें, दोनों को मिक्स करने पर यह एक गाढ़ा पेस्ट जैसा बनने लगेगा, जिसे आप रूई की मदद से आंखों को बचाते हुए उसके नीचे लगाएं। हालांकि आंखों में लगने पर आंखों से पानी बहने लगेगा। इसे हफ्ते में दो बार लगाएं। लौंग तेल तैलीय त्वचा के लिए बहुत ही असरदायक है, क्योंकि इस तेल के जरिए त्वचा का एक्सट्रा ऑइल आसानी से निकल जाता है। सुबह जागने के बाद लौंग तेल को विच हेजल, (एक तरह का केमिकल) के साथ मिलाकर लगाएं। करीबन 20 मिनट बाद इसे धो लें, इससे चेहरा चमक उठेगा।



Click it and Unblock the Notifications
