Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
जिद्दी पीठ के एक्ने हटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, वेडिंग सीजन में पहने बैकलेस ब्लाउज
चेहरे पर एक्ने हो जाते है तो लड़कियों की रातों की नींद गायब हो जाती हैं। एक्ने चेहरे के साथ साथ बॉडी पर भी हो जाते हैं। खासकर बैक यानी पीठ पर एक्ने हो जाए तो जल्दी से ठीक होने का नाम नहीं लते हैं। पीठ पर हाथ नहीं पहुंच पाता है ऐसे में ठीक करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।

एक्ने की वजह से कई बार महिलाएं बैकलेस आउटफिट पहन नहीं पाती हैं। क्या आप जानती है बॉडी पर एक्ने क्यो होते हैं। आपके चेहरे की तरह बॉडी पर एक्ने होने कारण भी ज्यादा सीबम और डेड स्किन है। वहीं बैक्टीरिया की वजह से भी पीठ पर एक्ने हो जाते है। लेकिन परेशान होने की बात नहीं है आप इन आसान टिप्स से अपने पीठ के एक्ने को ठीक कर सकते हैं।

ढीले ढाले कपड़े
टाइट और फिट कपड़ो की जगह ढीले ढाले कपड़े पहनें। टाइट कपड़े पहनने से बॉडी में एक्ने बढ़ जाते है। टाइट कपड़े स्किन पर रगड़ते है जिससे स्किन प्रॉबल्म हो जाती है। वुल, नायलोन और पोलिस्टर के कपड़े पहनने से बचे।

एक्ने फाइटिंग बॉडी वॉश का करें इस्तेमाल
बॉडी एक्ने की बात करें तो आप एक्ने फाइटिंग बॉडी वॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक्ने दूर करने के लिए आप उन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें जिससे बैक्टीरिया को कम किया जा सके।

टी ट्री ऑयल
पीठ के एक्ने दूर करने के लिए आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर आप एक्ने के साथ साथ दाग धब्बे भी कम हो जाते हैं।

एक्सफोलिएट करें
डेड स्किन सेल्स और एक्ने हटाने के लिए आप हफ्ते में एक बार बॉडी को एक्सफोलिएट कर सकते हैं। बॉडी को एक्सफोलिएट करने से शरीर से धूल मिट्टी हट जाती है। बॉडी एक्सफोलिएट करते समय कोहनी पर भी ध्यान दें।

बॉडी लोशन लगाएं
शरीर पर हैवी बॉडी लोशन न लगाएं। हैवी बॉडी लोशन लगाने से एक्ने क्लॉग हो जाते है जिससे एक्ने कम होनी की जगह बढ़ जाता है। एक्ने से निजात पाने के लिए आप लाइट वेट बॉडी लोशन का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
