Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं ऑर्गेनिक गुलाब जल, नहीं होगा साइट इफेक्ट
गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल खूबसूरती बढ़ाने के लिए होता है। गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट में किया जाता है। त्वचा की देखभाल के घरेलू नुस्खों में गुलाब जल का काफी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आज मार्केट में मिलने वाला गुलाब जल में केमिकल होता है जो कि त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। केमिकल से बचने के लिए आप ऑर्गेनिक गुलाबजल का इस्तेमाल कर सकती है। चलिए जानते हैं गुलाबजल बनाने का तरीका और इसके फायदे।

कैसे बनाएं ऑर्गेनिक गुलाबजल
गुलाब जल बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को निकालकर अलग कर लें। इसके बाद गुनगुने पानी से पंखुड़ियों को अच्छे साफ कर लें। एक पैन में गुलाब की पंखुड़ियो को पानी के साथ कम से कम 20 से 30 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें। जब पानी ठंडा हो जाएं तो इसे छानकर एक बोतल में स्टोर कर लें। आपका गुलाबजल तैयार है।

नेचुरल टोनर और फेस पैक
गुलाब जल को आप नेचुरल टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब की पंखुड़ियो से बना टोनर त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। टोनर बनाने के लिए सबसे पहले पानी में गुलाब की पंखुड़ियों को उबालें जब पानी में पंखुड़ियो का रंग आ जाए तो समझ लीजिए की आप टोनर बन गया है। इस पानी को ठंडा करके बोतल में रख लें और टोनर की तरह इस्तेमाल करें। वहीं बची हुई पंखुड़ियों का इस्तेमाल आप फेस पैक की तरह कर सकते हैं।

मुंहासे
गुलाब जल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो कि बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है, जिसकी वजह से चेहरे के कील मुंहासे कम हो जाते है। आप चेहरे पर दानों को लेकर परेशान है तो गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मुलायम बाल
गुलाबजल त्वचा के साथ साथ बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। गुलाब जल और एलोवेरा जेल को मिक्स करके 10 से 15 मिनट तक मसाज करें। इसके 20 से 25 मिनट बाद आप हेयर वॉश कर लें। इससे आपके बालों में स्मूद और शाइनी हो जाएंगे।

डार्क सर्कल
डार्क सर्कल किसी भी इंसान की खूबसूरती को कम कर देता है। डार्क सर्कल से निजात पाने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाबजल और ठंडा दूध मिक्स करके आंखों के नीचे लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह पानी से अपना चेहरा साफ करें। ऐसा करने से डार्क सर्कल खत्म हो जाएंगे।

मेकअप रिमूवर
गुलाब को आप मेकअप रिमूवर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते है। रात को सोने से पहले गुलाबजल से चेहरा साफ करें। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा।



Click it and Unblock the Notifications
