Latest Updates
-
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय
क्या विटामिन सी से डार्क सर्कल को कम किया जा सकता है?
पोषक तत्व की कमी, नींद पूरी न करना और कंप्यूटर का ज्यादा यूज करने से डार्क सर्कल्स होना आम बात है। डार्क सर्कल किसी इंसान की खूबसूरती को कम कर देते है। डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए लड़कियां महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इसके बाद भी डार्क सर्कल कम नहीं होते है। वहीं इन दिनों डार्क सर्कल को कम करने के लिए विटामिन सी का इस्तेमाल किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि विटामिन सी का इस्तेमाल कर डार्क सर्कल को कम किया जा सकता है। चलिए जानते हैं क्या विटामिन सी का इस्तेमालकर डार्क सर्कल कम किया जा सकता है, डार्क सर्कल के लिए विटामिन सी का कैसे करें इस्तेमाल और फायदे।

क्या विटामिन सी डार्क सर्कल को कम करने के लिए मददगार है?
ब्यूटी एक्सपर्ट का कहना है कि विटामिन सी कोलेजन का निर्माण करता है जिससे आंखों के आस पास की त्वचा मजबूत होती है जिससे डार्क सर्कल कम हो जाता है। डार्क सर्कल कम करने के लिए आप विटामिन सी क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डार्क सर्कल कम करने के लिए घरेलू उपाय
डार्क सर्कल को कम करने के लिए केमिकल प्रोडक्ट से अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है। डार्क सर्कल को कम करने के लिए घरेलू उपाय काफी अच्छा माना जाता है। डार्क सर्कल को कम करने के लिए आप कई घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आलू का रस
डार्क सर्कल कम करने के लिए आलू का रस काफी फायदेमंद माना जाता है। डार्क सर्कल कम करने के लिए आलू का रस लें। इसके बाद रस में कॉटन भिगोएं। इसे कॉटन को आंख पर लगाएं। 20 मिनट तक इसे आंखों पर रखें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। आलू का रस का इस्तेमाल हफ्ते में 5 दिन करें। आलू का रस का इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल भी कम होंगे साथ ही आंखों की सूजन भी कम हो जाएगी।

ग्रीन टी
डार्क सर्कल कम करने के लिए ग्रीन टी काफी अच्छा माना जाता है। ग्रीन टी की मदद से आप डार्क सर्कल को कम कर सकते हैं। डार्क सर्कल को कम करने के लिए 2 ग्रीन टी बैग्स का इस्तेमाल करें। ग्रीन टी बैग्स को गीला करके फ्रीज में रख दें। इसके बाद टी बैग्स को आंखों पर रखें। 10 मिनट बाद चेहरा धो लें। ग्रीन टी का इस्तेमाल रोजाना करें। कुछ समय बाद डार्क सर्कल कम हो जाएंगे साथ ही सूजन भी कम हो जाएगी।

खीरा
डार्क सर्कल कम करने के लिए खीरे का इस्तेमाल काफी समय से होता आया है। खीरे का इस्तेमाल कर डार्क सर्कल को कम किया जा सकता है। खीरे का इस्तेमाल कर डार्क सर्कल्स को कम किया जा सकता है। रोजाना आंखों पर खीरे का टुकड़ा रखें।



Click it and Unblock the Notifications
