Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
क्या सच में स्किन फास्टिंग आपके चेहरे को देता है नेचुरल ग्लो- जानें इसके फायदेंं-नुकसान
लड़िकयों को मेकअप करना बहुत पसंद होता हैं। लड़िकयों को मानना है कि उनकी खूबसूरती बढ़ाने में मेकअप का बहुत बड़ा हाथ होता है। सुंदर दिखने के लिए महिलाएं मेकअप का काफी प्रयोग करती हैं। लेकिन ज्यादा मेकअप का इस्तेमाल करने से कई बार चेहरे का नेचुरल ग्लो कम हो जाता है। महिलाएं नेचुरल ग्लो के लिए ब्यूट पार्लर जाती हैं। वहीं इन दिनों नेचुरल ग्लोइंग स्किन के लिए स्किन फास्टिंग काफी चर्चा में बना हुआ है।

स्किन फास्टिंग जापान का ब्यूटी ट्रीटमेंट है। स्किन फास्टिंग से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। बता दें कि स्किन फास्टिंग में त्वचा को डीटॉक्स करने के लिए चेहरे पर किसी भी प्रकार मेकअप नहीं करना होता हैं। स्किन फास्टिंग के दौरान स्किन को सांस लेने का मौका मिलता है जिससे चेहरे पर निखार आता है। स्किन फास्टिंग वीक में 1 या 2 दिन करनी चाहिए। चलिए जानते है क्या है स्किन फास्टिंग और क्या है इसके फायदे

क्या है स्किन फास्टिंग
स्किन फास्टिंग जापान का एक ब्यूटी ट्रीटमेंट है। जो कि इन दिनों महिलाओं के बीच काफी चर्चा में बना हुआ है। इस ब्यूटी ट्रीटमेंट से त्वचा चमकती रहती है। बता दें कि स्किन फास्टिंग का मतलब भूखा रहना नहीं होता है। बल्कि अपनी स्किन पर मेकअप का यूज नहीं करना होता है। स्किन फास्टिंग के दौरान चेहरे पर किसी भी प्रकार का मेकअप नहीं करना होता है।

क्या है फायदा
स्किन फास्टिंग से स्किन पर नेचुरल ग्लो देखने को मिलता है। स्किन फास्टिंग से त्वाचा को डीटॉक्स होने का मौका मिलता है। जिससे चेहरे पर निखार देखने को मिलता है। स्किन फास्टिंग के लिए 1 या 2 दिन तक चेहरे पर कोई भी मेकअप नहीं लगाना चाहिए।

स्किन फास्टिंग कैसे करता है काम
महिलाएं सुंदर दिखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। मेकअप का इस्तेमाल करने से स्किन का नेचुरल ऑयल कम हो जाता हैं। चेहरे का ऑयल कम होने की वजह से चेहरा बेजान लगता हैं। ऐसे में नेचुरल ग्लों के लिए स्किन फास्टिंग बहुत ही अच्छा है।

कब करें स्किन फास्टिंग
अगर आप नेचुरल ग्लो के लिए स्किन फास्टिंग का सोच रही है तो आपको सबसे पहले ध्यान देना होगा कि आपके चेहरे पर मुहासे है तो आप स्किन फास्टिंग ना करें, क्योंकि इससे आपके चेहरे पर मुहासे ज्यादा हो सकते है। क्योंकि स्किन फास्टिंग से चेहरे पर ऑयल आता है जिससे मुहासे ठीक होने के बजाए और बढ़ सकते हैं।

स्किन फास्टिंग में नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल
स्किन फास्टिंग का ये मतलब नहीं है कि आप अपनी त्वचा पर कुछ भी ना लगाएं बल्कि स्किन पर किसी भी प्रकार का मेकअप ना लगाए। स्किन फास्टिंग के दौरान आप अपने चेहरे पर नेचुरल चीजों का प्रयोग कर सकती हैं। जैसे मलाई, एलोवेरा आदि

स्किन फास्टिंग में घरेलू प्रोडक्ट कैसे करते हैं मदद
स्किन फास्टिंग के दौरान चेहरे पर किसी भी प्रकार का केमिकल नहीं लगाना होता हैं। बिना मेकअप के हमारी त्वचा सांस लेती है जिससे चेहरे पर निखार आता हैं। बता दें कि स्किन फास्टिंग के दौरान आप घेरलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। स्किन फास्टिंग के दौरान शहद और मलाई को चेहरे पर लगाकर चेहरा धोकर साफ कर लें उसके बाद चेहरे पर किसी भी प्रकार का केमिकल ना यूज करें



Click it and Unblock the Notifications
