Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
ग्लोइंग स्किन के लिए ब्लीच है फायदेमंद, जानें ब्लीच करने का सही तरीका
महिलाएं अपनी ग्लोइंग और निखरी त्वचा के लिए अक्सर ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। बेदाग और गोरी त्वचा के लिए महिलाएं ब्लीच का इस्तेमाल करती हैं। ब्लीच के इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता हैं। ब्लीच में हाइड्रोजन परॉक्साइड केमिकल पाया जाता है।

इसी केमिकल की मदद से चेहरे के बाल हल्के गोल्डन कलर के हो जाते है जिससे चेहरा गोरा और ग्लोइंग दिखने लगता है। चलिए जानते है कि ब्लीच करने के क्या फायदे है और ब्लीच करते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए।

ब्लीच के फायदे
ब्लीच करने के कई सारे फायदे नहीं है लेकिन ब्लीच करने से चेहरा गोरा हो जाता है जिसकी वजह से महिलाएं ब्लीच करना पसंद करती हैं। वहीं ब्लीच करने से चेहरे के बाल हटाने के लिए वैक्स नहीं करनी पड़ती हैं। ब्लीच की मदद से चेहरे की टैनिंग को कम किया जा सकता है। ब्लीच से ग्लोइंग स्किन पाना बहुत सरल है। चेहरे पर ब्लीच करना बहुत आसान होता है।

ब्लीच से ग्लोइंग स्किन
स्किन पर ब्लीच करने से चेहरे पर ग्लो मिलता है। ब्लीच में हाइड्रोजन परॉक्साइड केमिकल पाया जाता है। इसी केमिकल की वजह से चेहरे के बालों का रंग लाइट गोल्डन हो जाता है जिससे चेहरे पहले के मुकाबले ग्लोइंग लगने लगता है। इसलिए महिलाएं अक्सर ग्लोइंग स्किन के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करती है।

स्किन के लिए ब्लीच कितना अच्छा
महीने में दो बार ब्लीच करना स्किन के लिए अच्छा नहीं होता है इससे स्किन पर बुरा असर पड़ सकता है। ज्यादा ब्लीच करने से स्किन पतली हो जाती है साथ ही एक्ने की परेशानी बढ़ सकती हैं। ऐसे में 2 महीने बाद ही ब्लीच करें। ब्लीच हमेशा अच्छे ब्रैंड्स की लेनी चाहिए। ब्लीच लेते समय अपने स्किन टाइप के अनुसार ब्लीच लेनी चाहिए। बाजार में ऑयली, नॉर्मल और ड्राय स्किन के लिए अलग अलग ब्लीच आती है। तो अपनी स्किन के हिसाब से ब्लीच का यूज करें।

ब्लीच करते समय सावधानी
ब्लीच करने से पहले स्किन को अच्छे से साफ करना चाहिए। ब्लीच करने से पहले और बाद में चेहरे पर गर्म या गुनगुने पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ब्लीच को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। चेहरे पर अगर पिंपल और चोट है तो ब्लीच ना लगाए। जब पिंपल और चोट ठीक हो जाए उसके बाद ही ब्लीच का इस्तेमाल करें। याद रहें फेशियल करवाने के बाद ब्लीच का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ब्लीच करने के बाद चेहरे पर किसी भी तरह का साबून का इस्तेमाल नहं करना चाहिए। ब्लीच करने के बाद 6 से 7 घंटे तक धूप में ना निकले, इसलिए ब्लीच हमेशा शाम और रात के समय करना चाहिए। ब्लीच करने के बाद मेकअप नहीं करना चाहिए। ब्लीच करने के 20 घंटे बाद ही चेहरे पर मेकअप करना सही रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
