Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मशरूम के 5 बड़े फायदे: सॉफ्ट स्किन से लेकर ग्लो तक, गर्मियों में सबसे कारगर है ये उपाय
मशरुम खाने के कई फायदे होते है, लेकिन क्या आप जानते है कि मशरुम खाने से ना केवल सेहत अच्छी रहती है बल्कि स्किन भी चमकदार बनती है। मशरुम में विटामिन बी, सेलेनियम, कॉपर पाए जाते है। जिससे स्किन पर चमक देखने को मिलती है।

मशरुम में पाए जाने वाले पोषक तत्व की वजह से त्वचा ग्लोइंग बनी रहती है। ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए मशरुम का पैक बहुत ही असरदार है। चलिए जानते है मशरुम खाने के फायदे।

पिंपल से निजात
मशरुम के इस्तेमाल से स्किन से संबंधी कई तरह की परेशानी दूर हो जाती है। मुंहासे से निजात दिलाने के लिए मशरुम बहुत ही फायदेमंद है। मशरुम में विटामिन डी पाया जाता है जिससे कील मुंहासे ठीक हो जाते है। मशरुम का फेस पैक लगाने से कील मुंहासों से छुटकारा पाया जा सकता है। मशरुम फेसपैक लगाने से चेहरा चमकदार हो जाता है।

यंग लुक
मशरुम में विटामिन बी, डी, पोटैशियम, कॉपर और आयरन पाया जाता है। जो कि स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। मशरुम में एंडीऑक्सीडेंट होते है जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है साथ ही वजन कम करने में मदद करता है। मशरुम का इस्तेमाल सीरम, क्रीम और लोशन में किया जाता है। मशरुम के इस्तेमाल से चेहरे की फाइन लाइन भी कम होती है

डेड सेल्स से राहत
अक्सर स्किन पर डेड सेल्स की लेयर जम जाती है। डेड स्किन की वजह चेहरे का निखार कम हो जाता है। डेड स्किन को कम करने के लिए मशरुम का इस्तेमाल बहुत ही लाभदायक है। स्किन की डेड सेल्स को हटाने के लिए मशरुम और चीनी का स्क्रब बहुत असरदार है। हफ्ते में एक बार स्क्रब करने से चेहरे की डेड स्किन खत्म हो जाती है। मशरुम का स्क्रब करने से चेहरे पर निखार भी आता है।

सॉफ्ट स्किन
मशरुम में कई पोषक तत्व पाए जाते है जो स्किन को नमी और पोषण देता है, इससे त्वचा पर फाइन लाइन और रिंकल्स कम हो जाते है। जिससे त्वचा कोमल और खूबसूरत हो जाती है। मशरुम का फेसपैक लगाने से स्किन की अंदर से सपाई हो जाती है। मशरुम के सेवन से एक्जिमां की परेशानी भी दूर हो जाती है।

बालों के लिए लाभदायक
मशरुम ना केवल ग्लोइंग स्किन करने में बल्कि बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। मशरुम खाने से बाल लंबे और काले होते है।



Click it and Unblock the Notifications
